माइक्रोसॉफ्ट चीफ सत्या नडेला बोले- भारत में डिजिटल परिवर्तन प्रेरक, PM मोदी से की मुलाकात
सत्या नडेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। नडेला और पीएम मोदी की मुलाकात प्रधानमंत्री आवास में हुई। लीडरशिप समिट के मद्देनजर दोनों की मुलाकात काफी अहम रही।

Microsoft के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्या नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व, टिकाऊ और समावेशी आर्थिक विकास पर भारत का ध्यान केंद्रित करना प्रेरणादायक है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "एक अंतर्दृष्टिपूर्ण (insightful) बैठक के लिए नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। सरकार डिजिटल परिवर्तन के नेतृत्व में टिकाऊ और समावेशी आर्थिक विकास पर गहन ध्यान दे रही है। ये देखना प्रेरणादायक है। हम भारत में डिजिटल इंडिया को साकार करने और दुनिया के लिए एक रोशनी बनने में मदद करने के लिए तत्पर हैं।"
सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा
माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। भारत दौरे पर आए नडेला ने कल विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी। दोनों के बीच डिजिटल डोमेन में शासन और सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक नडेला की भारत यात्रा में मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्ली की यात्रा शामिल है।

Recommended Video
क्लाउड तकनीक गेम चेंजर
मंगलवार को भारत दौरे के पहले दिन नडेला ने मुंबई में माइक्रोसॉफ्ट फ्यूचर रेडी लीडरशिप समिट को संबोधित किया। शिखर सम्मेलन में, उन्होंने कहा कि क्लाउड-आधारित सेवाएं, ऊर्जा कुशल हैं। ऐसी तकनीक "गेम चेंजर" हैं और आगे बढ़ने में इनसे मदद भी मिलती है।
क्लाउड 70-80 प्रतिशत अधिक ऊर्जा कुशल
नडेला ने कहा, "क्लाउड-नेटिव एप्लिकेशन (जो नेटिव-टू-इंटरमीडिएट स्टेज में हैं) अभी तक शुरू नहीं हुए हैं...2025 तक आपके पास अधिकांश एप्लिकेशन होंगे जो वास्तव में क्लाउड नेट पर बनाए गए हैं।" उन्होंने कहा, "जब आप क्लाउड पर जाते हैं, तो यह 70-80 प्रतिशत अधिक ऊर्जा कुशल होता है। यदि आप किसी भी डिजिटल काम में अधिक ऊर्जा कुशलता चाहते हैं, तो सबसे पहले क्लाउड पर जाना चाहिए।
इनोवेशन कर रहा Microsoft
नडेला ने कहा, "जब आप क्लाउड का उपभोग कर रहे होते हैं तो इसकी मांग चक्र के आधार पर सेगमेंट पर भी विचार करते हैं। लोगों का मानना है कि क्लाउड-आधारित सेवाएं भारत की डिजिटल यात्रा को बढ़ाने के लिए मूलभूत होंगी। Microsoft पूरे क्लाउड उद्योग में डेवलपर्स, स्टार्टअप और कंपनियों के देश के पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने के लिए इनोवेशन कर रहा है।
व्यापक आर्थिक प्रगति में मदद
सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Microsoft भारत में 32 से अधिक वर्षों से काम कर रही है। Microsoft फ्यूचर रेडी लीडरशिप समिट में शीर्ष व्यापार जगत के नेताओं के साथ बातचीत करते हुए, नडेला ने हर संगठन के लिए डिजिटल अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे Microsoft क्लाउड इनोवेशन को बढ़ावा दे सकता है। इससे व्यापक आर्थिक प्रगति में मदद मिलती है। भारत में व्यवसायों के विकास में भी तेजी आ सकती है। नडेला ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत भर में बड़े और छोटे संगठन कैसे माइक्रोसॉफ्ट की तकनीक और समाधानों की शक्ति से बदल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications