असम के जोरहाट में माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश, विंग कमांडर रैंक के दोनों पायलटों की मौत
असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का एक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इस हादसे में आईएएफ के दोनों पायलट्स की मौत हो गई है। यह एयरक्राफ्ट जोरहट एयरबेस से एक रूटीन सॉर्टी पर रवाना हुआ और कुछ ही देर बाद इसके क्रैश होने की खबरें आईं।
जोरहाट। असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का एक माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इस हादसे में आईएएफ के दोनों पायलट्स की मौत हो गई है। यह एयरक्राफ्ट जोरहट एयरबेस से एक रूटीन सॉर्टी पर रवाना हुआ और कुछ ही देर बाद इसके क्रैश होने की खबरें आईं।

गुरुवार को दोपहर 12 बजे हुए इस हादसे ने एयरफोर्स को एक और दुखद खबर दी। हादसा असम के मिजौली जिले के पास हुआ और इस एयरक्राफ्ट के अवशेष सुमोइमारी गांव में मिले हैं।
एयरफोर्स ने इस हादसे की जांच के लिए इनक्वॉयरी के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे मे मारे गए ऑफिसर्स के नाम विंग कमांडर जय पॉल और टी वत्स हैं। यह एयरक्राफ्ट एक टू सीटर एयरक्राफ्ट वायरस एसडब्ल्यू 80 था।












Click it and Unblock the Notifications