अब वायरल हुआ मिया खलीफा का ये ट्वीट, भारत आने पर दिया बयान

भारत आने को लेकर मिया खलीफा का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है...

नई दिल्ली। पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा को लेकर चर्चा है कि वो बिग बॉस के 13वें सीजन में शामिल हो सकती हैं। हालांकि इस बात को लेकर ना तो मिया खलीफा की तरफ से कोई बयान आया है और ना ही बिग बॉस के निर्माताओं की तरफ से। गौरतलब है कि पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद से मिया खलीफा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल के दिनों में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी अपने कुछ ऐसे इंटरव्यू शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ी बातें बताईं। बिग बॉस में उनके शामिल होने की चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि भारत आने को लेकर मिया खलीफा का एक पुराना इन दिनों ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

मिया खलीफा ने उस वक्त किया था ये ट्वीट

मिया खलीफा ने उस वक्त किया था ये ट्वीट

दरअसल यह ट्वीट मिया खलीफा ने साल 2015 में किया था। इस ट्वीट में मिया खलीफा ने लिखा था, 'कुछ बातों को मैं स्पष्ट करना चाहती हूं। मैं कभी भारत नहीं जाने वाली हूं। तो ऐसे में जो लोग यह बात कह रहे हैं कि मैं बिग बॉस का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्सुक हूं, उन्हें बाहर निकाल देना चाहिए।' आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में एक इंटरव्यू में मिया खलीफा ने इस बात का खुलासा किया था कि वो अपने बीते हुए कल के बारे में लोगों को किस वजह से बता रही हैं। मिया खलीफा ने साल 2015 में पोर्न इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था, लेकिन 3 महीने बाद ही इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया। इस दौरान मिया खलीफा कुछ एडल्ट साइट्स में टॉप एक्ट्रेस के तौर पर भी रहीं।

मिया खलीफा ने शेयर किया अपना अनुभव

मिया खलीफा ने शेयर किया अपना अनुभव

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री में काम करने के दौरान अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया, 'मेरे हाल के इंटरव्यू पब्लिश होने के बाद कुछ और लोग इसी तरह की कहानियों के साथ मेरे पास पहुंचे और उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री के अलग-अलग पहलुओं पर मुझसे बात की। मेरे सारे ईमेल्स मेरे मैनेजर चेक करते हैं और उन्हें फिल्टर करने के बाद मेरे पास भेजते हैं। और... उन मेल्स में कुछ लड़कियों के शब्दों को पढ़कर, जिन्हें जबरन पोर्न इंडस्ट्री में धकेला गया, और उन लड़कियों की कहानियों को पढ़कर, जिनके जीवन को उन्होंने खुद या फिर किसी पुरुष ने बर्बाद दिया, जिन लड़कियों को अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है, उनकी कहानियां पढ़कर मैंने महसूस किया कि ठीक ही है...शायद यह अच्छा ही हुआ कि मैंने इसपर बात करना शुरू किया।'

'लोग मेरे कपड़ों के अंदर झांकने की कोशिश करते हैं'

'लोग मेरे कपड़ों के अंदर झांकने की कोशिश करते हैं'

मिया खलीफा ने आगे कहा, 'मैंने जो अपने इंटरव्यू पोस्ट किए और जो कुछ मैं अब बोल रही हूं, वो इसलिए क्योंकि मुझे लगता है कि बाकी लोग, जो पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े हैं, वो भी ऐसा ही महसूस करते हैं। और... भले ही वो लोग पोर्न इंडस्ट्री से जुड़े हुए ना हों, लेकिन हो सकता है कि उनके ऊपर ऐसा कोई दबाव हो, जो उन्हें वो काम करने के लिए कहे, जो वो नहीं करना चाहते। आज मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है। मुझे लगता है कि जब मैं पब्लिक के बीच जाती हूं तो मैं वो तनाव महसूस करती हूं। जो नजरें मुझे देखती हैं, मुझे ऐसा लगता है कि लोग मेरे कपड़ों के अंदर झांकने की कोशिश करते हैं। मुझे बहुत शर्म महसूस होती है। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपनी प्राइवेसी के सारे अधिकार खो दिए हैं, क्योंकि मैं महज एक गूगल सर्च भर दूर हूं।'

'कुछ गलतियां माफ करने लायक नहीं होतीं'

'कुछ गलतियां माफ करने लायक नहीं होतीं'

मिया खलीफा ने आगे कहा, 'शुरुआत में मेरे परिवार को पोर्न इंडस्ट्री में मेरे काम करने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और जब उन्हें पता चला तो उन्होंने मुझे अस्वीकार कर दिया। उस वक्त मैं ना केवल दुनिया, बल्कि अपने परिवार और मेरे आसपास के लोगों से पूरी तरह से अलग-थलग महसूस कर रही थी। खासतौर पर तब, जब मैंने उस इंडस्ट्री को छोड़ दिया, उसके बाद भी मैं अकेली थी। और उस वक्त मुझे एहसास हुआ कि कुछ गलतियां माफ करने लायक नहीं होतीं, लेकिन वक्त सभी घावों को भर देता है और चीजें अब ठीक हो रही हैं।'

'मैंने पोर्न इंडस्ट्री से महज 8.5 लाख रुपए कमाए'

'मैंने पोर्न इंडस्ट्री से महज 8.5 लाख रुपए कमाए'

आपको बता दें कि मिया खलीफा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पोर्न इंडस्ट्री से हुई अपनी कमाई का भी खुलासा किया था। मिया खलीफा ने इंटरव्यू के दौरान बताया, 'लोगों को लगता है कि पोर्न इंडस्ट्री से मैंने करोड़ो रुपए की कमाई की है, जो पूरी तरह झूठ है। मैंने पोर्न इंडस्ट्री से महज 12 हजार डॉलर (8.5 लाख रुपए) की कमाई की और इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मैंने एक पैसा नहीं देखा। पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद एक सामान्य नौकरी हासिल करना मेरे लिए काफी कठिनाइयों भरा और डरावना रहा।' आपको बता दें कि मिया खलीफा ने 2014 से 2015 के बीच तीन महीनों तक पोर्न इंडस्ट्री में काम किया था। इसके बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+