क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर कसा तंज, किसान आंदोलन को लेकर पूछा ये सवाल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश में चल रहे किसान आंदोलन पर लगातार अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों की प्रतिक्रियाएं आ रही है। अब किसान आंदोलन पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने नाराजगी जताई है। मिया ने अपने नए ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह खामोश क्यों हैं? अंतराष्ट्रीय पॉप-सिंगर रिहाना के बाद एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिखाया था। वे लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट कर रही हैं।

Recommended Video

Farmers Protest: Mia Khalifa ने Priyanka Chopra से पूछा- खामोश क्यों हैं? | वनइंडिया हिंदी
किसान आंदोलन पर प्र‍ियंका चोपड़ा की चुप्पी

किसान आंदोलन पर प्र‍ियंका चोपड़ा की चुप्पी

किसान आंदोलन पर प्रियंका चोपड़ा की खामोशी पर मिया खलीफा ने ट्वीट किया है, 'क्या मिसेज जोनस कभी कुछ बोलेंगी? मुझे उत्सुकता है। यह मुझे बेरूत की बर्बादी पर शकीरा की खामोशी जैसा लग रहा है। खामोशी।' जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मिया ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने मिया को याद दिलाया कि प्रियंका पहले भी इस बारे में ट्वीट कर किसानों का समर्थन कर चुकी हैं।

प्रिंयका पहले कर चुकी हैं आंदोलन का समर्थन

प्रिंयका पहले कर चुकी हैं आंदोलन का समर्थन

प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, 'हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो। इसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिलजीत और प्रियंका को जमकर खरी-खोटी सुनाई थीं।

कंगना ने प्रियंका पर साधा था निशाना

कंगना ने प्रियंका पर साधा था निशाना

कंगना रनौत ने लिखा था, 'दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को किसानों को उकसाने के लिए लेफ्ट मीडिया द्वारा सराहा जाएगा। एंटी इंडिया फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम के समर्थक और ब्रांड्स अब इन्हें तमाम ऑफर देंगे और उपनिवेशवाद के दौर में जीने वाले इंग्लिश मीडिया हाउस उन्हें अवॉर्ड्स प्रदान करेंगे। समस्या यह है कि पूरा सिस्टम इस तरह से तैयार किया गया है, जिसमें एंटी-नेशनल्स को बढ़ावा मिले। इस भ्रष्ट सिस्टम से मुकाबला करने वाले हम जैसों की संख्या कम है।

राज्यसभा में बोले राजनाथ सिंह- पाक सरकार का दिल ही जानता है, हमारी सेना से मिल रहा है कैसा जवाबराज्यसभा में बोले राजनाथ सिंह- पाक सरकार का दिल ही जानता है, हमारी सेना से मिल रहा है कैसा जवाब

Comments
English summary
Mia Khalifa asks why Priyanka Chopra is silent on farmers' protests
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X