Unlock-3 की गाइडलाइंस जारी, 5 अगस्त से खुलेंगे जिम, नाइट कर्फ्यू खत्म
Unlock-3 की गाइडलाइंस जारी, 5 अगस्त से खुलेंगे जिम, नाइट कर्फ्यू खत्म
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले देश में 15 ला का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक 3 की नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को अनलॉक 3 की नई गाइडलाइंस जारी की गई, जिसमें कई अहम बदलाव किए गए हैं। गृह मंत्रालय की ओर जारी दिशा-निर्देश में 5 अगस्त से जिम खोलने की इजाजत दी गई है। वहीं सरकार ने नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया है।
Recommended Video

नाइट कर्फ्यू खत्म
केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। 1 अगस्त से केंद्र सरकार ने देशभर में नाइट कर्फ्यू खत्म करने का फैसला किया है। नाइट कर्फ्यू हो जाएगा। जिसके बाद अब रात में लोगों को आवाजाही से नहीं रोका जाएगा। हालांकि कंटेंनमेंट जोन में पहले की तरह पाबंदी जारी रहेगी।

5 अगस्त से खुलेंगे जिम
सरकार ने 5 अगस्त से जिम खोले जाने का आदेश दे दिया है। जबकि स्कूल, कॉलेज 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। वहीं मेट्रो, सिनेमाघर, स्विमिंग पुल भी अभी नहीं खुलेंगे। MHA द्वारा जारी नई गाइडलाइंस में कंटेंनमेंट जोन में मेट्रो, रेल और सिनेमाघर पर पाबंदी जारी रखी गई है। सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस में साफ-साफ कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन्स में 31 अगस्त तक लॉकडाउन पूरी तरह से जारी रहेगी और सारी पाबंदियां पहले की तरह की होगी। वहीं सरकार ने नई गाइडलाइंस में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक या मनोरंजन से जुड़े आयोजनों पर रोक जारी रखी है।

सोशल डिस्टेंसिंग और हेल्थ प्रोटोकॉल्स का रखना होगा ख्याल
सरकार ने कंटेनमेंट जोन्स में 31 अगस्त तक सख्ती से साथ लॉकडाउन को जारी रखा है। वहीं गाइडलाइंस में स्वतंत्रतता दिवस समारोह के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य हेल्थ प्रोटोकॉल्स के साथ मनाने की इजाजत दी है। वहीं गाइडलाइंस में 65 साल अधिक उम्र के बुजुर्गों, 10 साल से छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को घर में रहने की सलाह दी गई है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में 50 से ज्यादा मेहमानों की इजाजत नहीं है। वहीं अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर पाबंदी है।












Click it and Unblock the Notifications