पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी एक्टर ने TMC के लिए किया प्रचार, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में टीएमसी (TMC) के लिए बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस के प्रचार करने के मामले पर गृह मंत्रालय (एमएचए) ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) से रिपोर्ट मांगी है। फिरदौस अहमद को रविवार को रायगंज निर्वाचन क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैयालाल अग्रवाल के पक्ष में प्रचार करते देखा गया था। इसपर आपत्ति जाहिर करते हुए बीजेपी ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

बांग्लादेशी एक्टर के चुनाव प्रचार में शामिल होने बाद बंगाल में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से दावा किया गया कि चुनाव प्रचार में किसी विदेशी नागरिक का शामिल होना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। बीजेपी ने यह भी दावा किया कि तृणमूल ने रायगंज लोकसभा सीट पर अल्पसंख्यक वोटों को समेकित करने के लिए बाग्लादेशी अभिनेता से प्रचार करवाया, जो पूरी तरह से अवैध व आचार संहिता का उल्लंघन है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
बीजेपी ने आरोप लगाया कि, यह घटनाक्रम बांग्लादेशियों के लिए तृणमूल कांग्रेस का प्यार दिखाता है। वे इस निर्वाचन क्षेत्र में अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करना चाहते हैं। इसके लिए बांग्लादेशी अभिनेताओं को प्रचार करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा नेता प्रताप बनर्जी ने कहा कि हमने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है।
बीजेपी ने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की
बीजेपी नेता जेपी मजुमदार ने मंगलवार को चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिक भारतीय चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा कैसे बन सकता है। टीएमसी बांग्लादेशी कलाकार से प्रचार कर नियमों का उल्लंघन कर रही है। बीजेपी नेता ने कहा कि वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उस कलाकार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications