MGNREGA: चुनाव से पहले मोदी सरकार का तोहफा, मनरेगा की मजदूरी में बंपर बढ़ोतरी, इतने करोड़ लोगों को होगा फायदा
MGNREGA Rates: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव-2024 के पहले मनरेगा के तहत मिलने वाली मजदूरी का रेट बढ़ा दिया है। वित्त वर्ष 2025 के लिए मनरेगा योजना के तहत मजदूरी में औसतन 28 रुपये की बढ़ोतरी की है। 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
वित्त वर्ष 2025 में अब यह औसतन 289 रुपये है, जबकि बीते फाइनेंशियल ईयर में इसका औसत 261 था। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। मनरेगा मजदूरों के लिए नई वेतन दरें 01 अप्रैल 2024 से लागू की जाएगी।

किस राज्य में कितनी बढ़ी मनरेगा दरें?
- 1. अधिसूचना के मुताबिक, हरियाणा में मनरेगा की दर सबसे ज्यादा बढ़ाई गई है। मनरेगा के तहत हरियाणा में रोजाना 374 रुपये मिलेंगे।
- 2. दूसरे नंबर पर गोवा है। गोवा में मनरेगा की मजदूरी दरों में 10.6 फीसदी बढ़ाई गई है और अब 34 रुपये ज्यादा दिए जाएंगे। गोवा में अब रोजाना 356 रुपये मिलेंगे।
- 3. तीसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां 33 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। रोजाना 349 रुपये दिए जाएंगे।
- 4. केरल में मनरेगा के तहत रोजाना 346 रुपये मजदूरी दी जाएगी।
- 5. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मजदूरी दर में सबसे कम 3 बढ़ाई गई है। इन दोनों राज्यों में सिर्फ 07 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
- 6. वहीं 21 ऐसे राज्य हैं, जहां मनरेगा की मजदूरी में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
Mgnrega Scheme: जानिए क्या है मनरेगा स्कीम?
- मनरेगा भारत सरकार की रोजगार गारंटी योजना है। ये दुनिया की सबसे बड़े रोजगार गारंटी योजनाओं में से एक है। ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) द्वारा इसका संचालन किया जाता है।
- मनरेगा का फुलफॉर्म 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' है। इसकी शुरुआत साल 2005 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने की थी।
- इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले किसी भी वयस्क को एक साल में 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलती है। इस योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की सुरक्षा को बढ़ाना है।
- मनरेगा फिलहाल देश के सभी राज्यों में लागू है। देश के सभी राज्यों में संचालित ग्राम पंचायत स्तर यह योजना अब तक करोड़ों को लोगों को फायदा पहुंचा चुकी है।
- मनरेगा योजना के तहत लाभ पाने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले पंजीकरण कराना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद मनरेगा जॉब कार्ड दिया जाता है। इसके बाद मनरेगा जॉब कार्ड धारक को 100 दिन का रोजगार करने का अधिकार मिलता है। अगर मनरेगा जॉब कार्ड मिलने के 14 दिनों के भीतर रोजगार ना मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का भी प्रावधान है।
More From
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications