मेट्रो का रास्ता बनाने के लिए करना पड़ रहा विस्फोट, जानिए कहां
मुंबईः देश के आर्थिक राजधानी मुंबई में भूमिगत मेट्रो लाइन-3 का काम शुरू हो चुका है, लेकिन इसके लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। भूमिगत मेट्रो लाइन-3 का काम कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज इलाकों में शुरू हुआ है और इसके लिए कफ परेड इलाके में टनल बनाने के लिए विस्फोट और डीबीएम मशीन का सहारा लिया जा रहा है। जहां चट्टान आती है वहां विस्फोट का सहारा लिया जाता है, इससे इलाके के लोगों को काफी मुसीबतों का सहारा लिया जाता है।

स्थानिय निवासियों को नोटिस भेजे हैं
मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन ने स्थानिय निवासियों को नोटिस भेजे हैं, जिसके अनुसार कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग पर स्टेशन निर्माण के लिए विस्फोट कर चट्टानों को तोड़ना है। इस कार्य के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सिद्धि कुमार इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. को नियुक्त किया है।

विस्फोट करने के लिए पुलिस की अनुमति लेनी जरुरी होती है
नियमों के अनुसार किसी भी इलाके में विस्फोट करने के लिए पुलिस की अनुमति लेनी जरुरी होती है। विस्फोट करने के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन पुलिस अनुमति के लिए आवेदन किया था। नियमों के मुताबिक किसी भी विस्फोट कार्य की अनुमति से पहले पुलिस को स्थानीय निवासियों की मंजूरी लेनी होती है। यदि वहां के निवासी विस्फोट के लिए सहमति जताते हैं तो ही पुलिस विस्फोट की अनुमति देती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि विस्फोट से नजदीक के इलाकों पर काफी असर पड़ सकता है।

इमारत करीब 45 साल पुरानी है
कफ परेड में रहने वाले लोगों का कहना है कि उनकी इमारतें काफी साल पुरानी होने के साथ-साथ मजबूत चट्टानों पर स्थित है। अगर किसी भी तरह का विस्फोट किया जाता है तो सीधा असर उनके घर पर पड़ेगा। कुछ लोगों का कहना है कि इससे उनके घर में दरार आ सकती है वहीं इमारतें जर्जर और जमींदोज हो सकती हैं। इस इलाके के लिए रहने वाले एक शख्स का कहना है कि उनकी इमारत करीब 45 साल पुरानी है।












Click it and Unblock the Notifications