क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

MeToo:एमजे अकबर पर एक और आरोप, 'मैं जब होटल गई तुम अंड‍रवियर पहनकर खड़े थे'

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। केंद्रीय विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ एक और महिला पत्रकार ने यौनशोषण का आरोप लगाया है। महिला पत्रकार ने अंग्रेजी वेबसाइट 'स्क्रॉल' में आपबीती साझा की है। तुषिता पटेल नाम की महिला पत्रकार ने ओपन लेटर में लिखा कि उन्‍हें होटल में काम के सिलसिले में बुलाया गया था, जब एमजे अकबर ने दरवाजा खोला तो वह हैरान रह गईं, उस वक्‍त उन्‍होंने अंडरवियर पहन रखा था। महिला पत्रकार का दावा है कि वह अंग्रेजी अखबार 'डेक्कन क्रॉनिकल' में एमजे अकबर के साथ काम भी कर चुकी हैं। एमजे अकबर पर अब तक 10 से ज्‍यादा महिला पत्रकार यौनशोषण का आरोप लगा चुकी हैं। जिस वक्‍त #MeToo कैंपेन के तहत एमजे अकबर पर आरोपों का सिलसिला शुरू हुआ था, उस वक्‍त वह विदेश में थे। एमजे अकबर हाल में ही विदेश से लौटे और देश आते ही उन्‍होंने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का केस ठोक दिया।

मेरे सामने एमजे अकबर खड़े थे, वो अंडरवियर पहने थे

मेरे सामने एमजे अकबर खड़े थे, वो अंडरवियर पहने थे

ओपन लेटर में महिला पत्रकार ने तीन अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया, जब एमजे अकबर ने उनका शोषण किया। तुषिता ने लिखा, 'मैं 1992 में टेलीग्राफ में ट्रेनी थी। उस वक्‍त एमजे अकबर कभी-कभी कोलकाता आते थे। मुझसे मेरे सीनियर ने पूछा कि तुम एमजे अकबर से मिलना चाहोगी? कौन नहीं मिलना चाहेगा? मैं तैयार हो गई। अपने सीनियर के साथ मैं एमजे अकबर से मिलने गई। वो शाम काफी अच्‍छी थी। एमजे अकबर ने कहीं से मेरे घर का नंबर ले लिया और मुझे काम के बहाने होटल में बुलाया। मैंने कई बार सोचा और होटल जाने को तैयार हो गई। मैंने रूम की घंटी बजाई और उधर से दरवाजा खुला तो मैंने देखा कि सामने एमजे अकबर खड़े थे। एमजे अकबर अंडरवियर में थे, मैं दंग रह गई।'

अकबर की चाय की महक और मूछों के कड़े बाल आज यादों में चुभते हैं

अकबर की चाय की महक और मूछों के कड़े बाल आज यादों में चुभते हैं

तुषिता पटेल आगे लिखती हैं- 1993 में मैंने बतौर सीनियर सब एडिटर हैदराबाद में 'डेक्कन क्रॉनिकल' ज्वॉइन किया। एमजे अकबर मेरे एडिटर इन चीफ थे। वह कभी-कभी हैदराबाद आते थे। एक बार जब हैदराबाद आए, तो मुझे पेज डिस्कशन के लिए होटल बुलाया। मुझे कुछ पेज कंप्लीट करने थे, जिस वजह से होटल पहुंचते पहुंचते मुझे देर हो गई। जब मैं होटल के कमरे में पहुंची तो वह चाय पी रहे थे। उन्होंने वह मुझे पकड़ा और किस करने लगे। उनकी चाय की महक और मूंछों के कड़े बाल आज भी मेरी यादों में चुभते हैं। मैं वहां से भागी और तब तक दौड़ती रही जब तक सड़क पर नहीं पहुंच गई। मैंने ऑटोरिक्शा पकड़ा और बैठकर रोने लगी।'

इसे भी पढ़ें- MeToo: मॉडल का सलमान पर रेप का आरोप, अरबाज और सोहेल के साथ मिलकर कई बार किया दुष्‍कर्म

नजरअंदाज करने लगी तो स्‍टाफ भेजकर बुलवाया

नजरअंदाज करने लगी तो स्‍टाफ भेजकर बुलवाया

होटल के कमरे में एमजे अकबर की हरकत देखने के बाद तुषिता एमजे अकबर को नजरअंदाज करने लगीं। अगले दिन वह ऑफिस पहुंचीं। तुषिता आगे लिखती हैं-'मैंने जैसे-तैसे नजर बचाकर अपना पेज पूरा किया। अकबर की टीम में हमेशा स्टाफ की कमी रहती थी। पेपर का काम पूरा करने के लिए कई बार वीक ऑफ की बलि देनी पड़ती थी। हमें काम से प्यार था, इसलिए यह सामान्‍य बात थी। दूसरे दिन एमजे अकबर ने स्टाफ भेजकर मुझे बुलवाया। अकबर ने मुझसे पूछा कि कहां गायब हो गई थी? तुम्हारे पेज को लेकर बात करनी थी। उन्‍होंने फिर मेरे साथ आपत्तिजनक हरकत की। हारी हुई, शर्मिंदा, आहत और आंसुओं के साथ मैं कॉन्फ्रेंस रूम में ही रही और रोती रही। मैंने अकबर के जाने का इंतजार किया। उनके जाते ही मैं बाथरूम में गई, चेहरा धोया और बाकी बचा पेज पूरा करने लगी।'

Comments
English summary
metoo: MJ Akbar, stop with the lying. You sexually harassed me too. Your threats will not silence us.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X