Me Too: 'Housefull 4' से अलग हुए साजिद खान, तीन महिलाओं ने लगाया है यौन शोषण का आरोप

अक्षय कुमार के 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल करने के कुछ देर बाद ही यौन शोषण के आरोपी साजिद खान ने अपना बयान जारी फिल्म से हटने का फैसला सुनाया है। साजिद आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के निर्देशक पद से हट गए हैं।

Sajid Khan

नई दिल्ली। अक्षय कुमार के 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल करने के कुछ देर बाद ही यौन शोषण के आरोपी साजिद खान ने अपना बयान जारी फिल्म से हटने का फैसला सुनाया है। साजिद आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के निर्देशक पद से हट गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपना बयान जारी कर कहा कि जब तक वो सच्चाई साबित नहीं कर देते, तब तक के लिए वो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए डायरेक्टर के पद से हट रहे हैं। साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

यौन शोषण के आरोपों पर साजिद ने जारी किया बयान

यौन शोषण के आरोपों पर साजिद ने जारी किया बयान

#MeToo कैंपेन के तहत तीन महिलाओं ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद साजिद खान ने फिल्म से हटने का फैसला लिया है। ट्विटर पर अपना बयान जारी कर साजिद ने कहा, 'मेरे खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों और मेरे परिवार, और आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 के प्रोड्यूसर् और एक्टर्स पर डाले जा रहे दवाब के चलते मैंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए फिल्म की डायरेक्टर पोस्ट से हटने का फैसला लिया है। मैं मीडिया में अपने दोस्तों से आग्रह करता हूं कि सच बाहर आने से पहले किसी निर्णय पर न पहुंचें।'

अक्षय ने कैंसिल की फिल्म की शूटिंग

अक्षय ने कैंसिल की फिल्म की शूटिंग

साजिद खान से पहले फिल्म के लीड एक्टर 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल कर चुके हैं। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा था, 'मैंने 'हाउसफुल 4' के प्रोड्यूसर्स से जांच पूरी होने तक शूट कैंसिल करने के लिए कहा है। ये कुछ ऐसा है जिसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। मैं ऐसे किसी व्यक्ति के साथ काम नहीं करूंगा जो घोषित दोषी हो। जिनका उत्पीड़न हुआ है उन्हें सुना जाना चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।'

अक्षय ने इनके साथ काम करने से किया इनकार

अक्षय ने इनके साथ काम करने से किया इनकार

अक्षय कुमार ने यौन शोषण के आरोपियों के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। 'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर साजिद खान और एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। साजिद खान पर मॉडल सलोनी चोपड़ा, एक्ट्रेस रेचल व्हाइट और एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं नाना पाटेकर पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने ये आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद भले ही साजिद खान फिल्म से हट गए हों, लेकिन नाना पाटेकर का इसपर कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+