दक्षिण पहुंचा #MeToo, एक्ट्रेस अमाला पॉल ने डायरेक्टर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बाद अब दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्रियां अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में आवाद बुलंद कर रही हैं। एक्ट्रेस अमाला पॉल ने फिल्म डायरेक्टर सुजी गणेशन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बाद अब दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्रियां अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में आवाद बुलंद कर रही हैं। एक्ट्रेस अमाला पॉल ने फिल्म डायरेक्टर सुजी गणेशन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गणेशन पर लीना मनीमेकलई के आरोपों का समर्थन करते हुए एक बयान जारी किया है। अमाला पॉल ने सुजी गणेशन की फिल्म Thiruttu Payale 2 में मुख्य भूमिका निभाई थी।

अमाला पॉल ने लगाए गणेशन पर आरोप
एक्ट्रेस अमाला पॉल ने लिखा, 'Thiruttu Payale 2 में मुख्य भूमिका का रोल निभाने के बावजूद वो उनसे डबल मीनिंग बातें, गलत ऑफर और अजीब कॉन्टैक्ट करते थे। इन सबसे उस फिल्म में मेरा अनुभव काफी थका देने वाला रहा।' अमाला ने गणेशन को खराब नैतिक मूल्यों और महिलाओं के लिए कम सम्मान रखने वाला व्यक्ति बताया।

'उन्हें लगता है वो मुझे डरा देंगे'
अपना बयान शेयर करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि सुजी गणेशन और उनकी पत्नी ने उन्हें कॉल कर उनसे बदतमीजी की। 'जिंदगी का सबसे बड़ा शॉक लगा। सुजी और मंजरी गणेशन ने अभी कॉल किया और मैंने उन्हें अपना स्टैंड साफ किया। जब मैं बोल रही थी तो उनकी पत्नी ने मुझसे बदतमीजी करनी शुरू कर दी और फिर दोनों हंसने लगे। दोनों ने मुझे स्लट शेम किया। उन्हें लगता है कि वो इन सबसे मुझे डरा देंगे।'

लीना मनीमेकलई ने हाल ही में किया था खुलासा
लीना मनीमेकलई ने पिछले साल फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर 2005 में अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना का खुलासा किया था। हाल ही में उसके नाम का खुलासा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं अपने अनुभव को लिखने के लिए और हिम्मत जुटा रही हूं। मैं इसके साथ शुरू करती हूं। जब मैंने टेलीविजन एंकर के तौर पर शुरुआत की थी तो जिस फिल्म डायरेक्टर ने मुझे कार में बंद किया था, वो था सुजी गणेशन। उम्मीद करती हूं कि मेरी आवाज सुनी जाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications