INSTAGRAM डाउन होने से रील्स नहीं देख पा रहे कई यूजर्स, सुबह से ऐप में आई खराबी

आज सुबह से ही कई यूजर्स इंस्टाग्राम का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम डाउन होने की सूचना है।

Instagram

Instagram down: इंस्टाग्राम दुनियाभर के कुछ यूजर्स के लिए डाउन हो गया है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, ऐप में आज सुबह से ही खराबी शुरू हुई। 780 से भी ज्यादा यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर रील्स में दिक्कत आने की सूचना दी है।

सुबह से ऐप में आ रही समस्या
यूजर्स रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 बजे से ही इंस्टाग्राम में समस्याएं आ रही हैं। डाउनडेटेक्टर ने ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी। हालांकि, आउटेज के पीछे का कारण अभी पता नहीं लग पाया है। लेकिन फिलहाल ऐसा लगता है कि यूएसए और आस-पास के क्षेत्र के यूजर्स ऐप में हो रही इस गड़बड़ी से प्रभावित हैं।

लोगों को हो रही दिक्कत
कथित तौर पर उपयोगकर्ताओं को फीड तक पहुंचने, स्टोरीज को देखने और पोस्ट करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ अपने अकाउंट में लॉग इन भी नहीं कर पा रहे हैं। जबकि कई लोगों को रील्स में व्यूज ही नहीं मिल पा रहे हैं।

ट्विटर पर हुई पोस्ट की भरमार
कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस मुद्दे को उठाने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का सहारा लिया है। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा कि क्या और किसी का भी इंस्टाग्राम स्लो है? मैं किसी की स्टोरी या फिर अपनी स्टोरी में किसी के भी व्यूज नहीं देख पा रहा हूं। एक और ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मेरा इंस्टाग्राम काफी समय से स्लो है। एक और ने कहा कि ना तो मेरी स्टोरी पोस्ट हो रही है और ना ही मैं किसी की स्टोरी देख पा रहा हूं।

वायरल हुए मीम्स
इंस्टाग्राम डाउन होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की भी भरमार होने लगी। कई यूजर्स फनी मीम्स ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर करने लगे। लोगों का कहना था कि इंस्टाग्राम यूज ना कर पाने की वजह से उन्हें कई सारी दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि, ये कब तक सही हो पाएगा इस बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+