Meri Maati Mera Desh: कर्तव्य पथ पर 6 लाख गावों की मिट्टी, अनुराग ठाकुर बोले- सर्वोच्च बलिदान को करेंगे नमन

Meri Maati Mera Desh: देश भर से युवा मेरी माटी मेरा देश के तहत 6 लाख से अधिक गांवों से मिट्टी इकट्ठा करके कर्तव्य पथ पर पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 766 जिलों के 7000 ब्लॉकों से 25,000 से अधिक अमृत कलश पहुंचे हैं। कर्तव्य पथ और विजय चौक के बीज भव्य नजारा देखा गया, जब गीत गाते हुए सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करते लोग आगे बढ़ रहे थे।

कर्तव्य पथ पर एक विशाल कलश पहुंचा है। जो अनेकता में एकता का संदेश दे रहा है। दरअसल, इस कलश में अपने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अमृत कलश से मिट्टी और चावल डाला गया है।

Anurag Thakur over Meri Maati Mera Desh

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'मेरी माटी मेरा देश' के समापन समारोह में सोमवार को सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी रही, जो कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की सच्ची भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के लिए 'मेरा युवा भारत' प्लेटफॉर्म भी लॉन्च करेंगे। उन्होंने बताया कि 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) को देश के युवाओं के लिए वन-स्टॉप संपूर्ण-सरकारी मंच के रूप में सेवा देने के लिए एक स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इसके जरिए केंद्र की ओर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने में आसानी होगी। मंत्री ने कहा, "कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक की आधारशिला रखेंगे।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मेरी माटी मेरा देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत आखिरी कार्यक्रम है। कार्यक्रम के तहत देशभर से युवा 6 लाख से ज्यादा गांवों की मिट्टी लेकर यहां पहुंचे। अब इससे यहां अमृत मिट्टी वाटिका बनाई जाएगी। इसके अलावा आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक युद्ध स्मारक के बगल में बनाया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+