गुजरात में 'मेरा देश पहले' का भव्य मंचन: युवाओं में जागी राष्ट्र प्रथम की भावना
म्यूजिकल प्रस्तुति 'मेरा देश पहले' नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा को उजागर करती है, 'राष्ट्र प्रथम' की भावना का जश्न मनाती है। 200 से अधिक कलाकारों के साथ, यह गुजरात में युवाओं के बीच एक सांस्कृतिक आंदोलन को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित म्यूजिकल प्रस्तुति *‘मेरा देश पहले – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेन्द्र मोदी’* का गुजरात में पहला मंचन शुक्रवार को गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में आयोजित हुआ। इस सांस्कृतिक आयोजन ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सजीव करते हुए नए भारत की चेतना को प्रज्वलित किया।

इस प्रेरणादायी प्रस्तुति को लिखा, निर्मित और प्रस्तुत किया है प्रसिद्ध लेखक मनोज मुंतशिर ने। उनके सटीक संचालन के साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सहित 200 से अधिक कलाकारों ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा के विविध पहलुओं को जीवंत किया। शो में वडनगर के साहसी विद्यार्थी से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा, सोमनाथ-अयोध्या रथयात्रा, श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने की घटना, ऑपरेशन सिंदूर और राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक क्षणों को दृश्य-श्रव्य माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा, उद्योग जगत के अग्रणी पंकज पटेल, प्रणव अदाणी, टोरेंट परिवार, एसोचैम के श्री चिंतन ठाकर सहित कई गणमान्य अधिकारी, वरिष्ठ सचिव और उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही, बड़ी संख्या में युवा दर्शकों की उपस्थिति ने यह सिद्ध किया कि यह शो केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की राष्ट्रवादी सोच का प्रतीक बन चुका है।
मेरा देश पहले’ बना राष्ट्र चेतना का सांस्कृतिक आंदोलन
देशभर में हो रही इस प्रस्तुति की लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना अब एक ऐतिहासिक-सांस्कृतिक आंदोलन का रूप ले चुकी है। विशेष रूप से गुजरात के युवाओं में इस शो को लेकर उत्साह देखने को मिला, जो राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications