Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: कर्नाटक में पुरुष कर्मचारी ने अपनी महिला सहकर्मी को मारी लात

पुरुष कर्मचारी द्वारा महिला कर्मचारी को लात मारने की वीडियो भी सामने आया है जिसमे पुरुष कर्मचारी को लात मारते हुए देखा जा रहा है।

नई दिल्ली। कर्नाटक के रायचूर जिले के सिधनौर में नगर निगम के ऑफिस में एक पुरुष कर्मचारी ने अपनी महिला सहकर्मी को लात मार दिया। महिला का कसूर बस इतना था कि वो ऑफिस लेट से पहुंची थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुरुष कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच कर रही है।

VIDEO: कर्नाटक में पुरुष कर्मचारी ने अपनी महिला सहकर्मी को मारी लात

पुरुष कर्मचारी द्वारा महिला कर्मचारी को लात मारने की वीडियो भी सामने आया है जिसमे पुरुष कर्मचारी को लात मारते हुए देखा जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नसरीन नाम की महिला नगर निगम ऑफिस में एसडीए के तौर पर काम करती है उसी ऑफिस में शरणप्पा नाम का युवक कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। नसरीन रमजान के महीने में उपवास की वजह से ऑफिस लेट पहुंची थी इसी बात को लेकर पहले नसरीन और शरणप्पा में बहस हुई जिसके बाद शरणप्पा ने नसरीन को लात मार दिया। घटना के खुलासे के बाद शरणप्पा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है वहीं पुलिस ने शरणप्पा को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खबरों के मुताबिक ये घटना जिस दिन हुई उस दिन बहुत कम स्टाफ ऑफिस आए थे। इस बात की जानकारी सभी कर्मचारियों को तब हुई जब नसरीन ने पुलिस में शिकायत की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+