मेहुल चोकसी की पत्नी ने बारबरा जबारिका के दावों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये सरकार की साजिश है जिसकी पोल खुल गई
नई दिल्ली, 10 जून। पीएनबी बैंक को हजारो करोड़ का चूना लगाने वाले हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के केस में बारबरा जबारिका का नाम सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि मेहुल चोकसी की गर्लफ्रैंड है। दरअसल मेहुल चोकसी को एंटिगुआ में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद चोकसी के वकील ने कोर्ट में कहा था कि मेरे क्लाइंट का अपरहरण हुआ था।

बारबरा ने किया था सनसनीखेज दावा
लेकिन मेहुल चोकसी के दावे को खारिज करते हुए बारबरा ने कहा था कि अपहरण का मतलब ही नहीं है क्योंकि जो लोग जॉली हॉर्बर इलाके को जानते हैं उन्हें पता है कि यह क्षेत्र कितना सुरक्षित है। यही नहीं बारबरा ने दावा किया कि मेहुल ने उसे कई बार उसे संबंध बनाने के लिए होटल बुक कराने, फ्लाइट का टिकट कराने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन अब इस पूरे मामले में मेहुल चोकसी की पत्नी ने सफाई देते हुए बारबरा के दावों को खारिज किया है।
सरकार द्वारा रची गई साजिश
मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी ने कहा कि बारबरा के दावे पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पति ने अपना नाम राज बताया जोकि गलत है, बच्चा भी किसी से मिलता है तो उसकी पहचान के बारे में इंटरनेट, गूगल सर्च और सोशल मीडिया पर करता है। इसमे कुछ ही सेकेंड लगते हैं। व्हाट्सएप पर जो चैट सामने आई है उसे कोई भी आसानी से तैयार कर सककता है। फोटोशॉप में कंटेंट को बदलान बहुत आसान है। बारबरा ने जो दावा किया है उसका कोई भी आधार नहीं है और ना ही कोई सबूत है। यह सब फर्जी दावे सिर्फ मेरे पति की छवि को खराब करने के लिए किए जा रहे हैं, यह सरकार की ओर से षड़यंत्र रचा गया है जो फेल हो गया।
6-8 बार नंबर बदलता था
बता दें कि बारबरा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा था कि चोकसी के साथ वहअक्सर कॉफी पीने, शाम को घूमने औ डिनर के लिए जाती थी। यही नहीं चोकसी जब मुझसे मिला तो उसने खुद का नाम राज बताया था। आसपास के लोग भी उसे इसी नाम से बुलाते थे। वह मुझे होटल में रुकने का प्रस्ताव देता था लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया था। मैं चोकसी के साथ बस दोस्त की तरह रहना चाहती थी। यही नहीं चोकसी ने मुझे बिजनेस का प्रस्ताव दिया था। वह एंटिगुआ में बुटीक, होटल और क्लब खोलना चाहता था। वह हर छह महीने में 6-8 फोन नंबर बदलता था। मुझे वह राज के तौर पर मैसेज करता था। किसी को उसका असली नाम नहीं पता था।












Click it and Unblock the Notifications