Meghalaya में एनपीपी को बीजेपी के सहारे सत्ता की चाबी! पहले की तरह दोनों मिलेंगे गले
मेघालय विधानसभा में भी त्रिशंकु तस्वीर दिखेगी। चुनाव के फाइनल नतीजों के आंकड़ों से स्पष्ट हो गया। बीजेपी, यूडीपी की शर्तों पर अब सभी की नजर है। जिसके सहारे एनपीपी फिर राज करेगी।

Meghalaya NPP: Meghalaya Election Results 2023: नार्थ ईस्ट के मेघालय में सत्ता की चाबी किसके पास होगी, उलझा पेंच शाम ढलते सुलझ गया। 2018 में एनपीपी को 20 सीट मिली थी और कोनराड संगमा के नेतृत्व में भाजपा, यूडीपी, पीडीएफ, एचपीपीडीपी और निर्दलीय विधायकों ने मिलकर सरकार बनाई थी। इस बार फिर किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। लिहाजा सीएम कोनराड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह को फोन करके नई सरकार के लिए समर्थन मांगा। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भी एक्टिव हुए और उन्होंने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से समर्थन करने की गुजारिश की।

2018 के चुनाव नतीजों के बाद एक हुए एनपीपी-बीजेपी में बीच में भले ही गठबंधन की दीवार टूट गई थी, लेकिन 2023 के इस विधानसभा चुनाव के परिणामों ने फिर उसी दहलीज पर लाकर एनपीपी को खड़ा कर दिया। 59 सीटों पर चुनाव में पूर्ण बहुमत से चार कदम दूर एनपीपी 26 सीट ही हासिल कर सकी। हालाँकि पिछले बार के मुकाबले पार्टी को 6 सीटों का फायदा हुआ। बीजेपी के खाते में 2, यूडीपी को 11 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
नतीजों के पहले इस राज्य में पहले से ही त्रिशंकु सत्ता की तस्वीर का आंकलन किया जा रहा था। जिस पर आखिरी नतीजों ने पक्की मुहर लगा दी। ये बात अलग है कि यहां बीजेपी प्रदेश भर में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान थी और कोनराड संगमा कोसा गया। लेकिन परिणाम घोषित होने साथ हालात बदल गए हैं। पहले की तरह NPP बीजेपी से गले लग रही है। नई सरकार के गठबंधन के लिए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी आगे आए और उन्होंने ट्वीट किया। जिसमें लिखा कि-
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और नई सरकार बनाने में उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगा हैं।
जानकारों का कहना हैं पहले की तरह यूडीपी, बीजेपी के साथ मिलकर एनपीपी की सरकार तय हैं। लेकिन इसके पीछे बीजेपी और यूडीपी की क्या शर्ते होगी, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ। अधिकारिक तौर पर समर्थन की घोषणा होने के बाद ही नई तस्वीर उभरकर सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications