Meghalaya: कोनराड संगमा ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया
Meghalaya Government: मेघालय में सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)ने 26 सीटों पर जीत हासिल की। अब भाजपा के दो विधायकों और एक निर्दलीय विधायक की मदद से सरकार बनाएगी।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने शुक्रवार को मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भारतीय जनता पार्टी के बर्नार्ड एन मारक के खिलाफ दक्षिण तुरा निर्वाचन क्षेत्र से 5,016 के अंतर से जीत हासिल की।
दो भाजपा के विधायक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन
सूत्रों के मुताबिक राजभवन में कोनराड संगमा समेत कुल 29 नवनिर्वाचित विधायक मौजूद थे। इनमें से 26 विधायक एनपीपी के, दो विधायक भाजपा के और एक निर्दलीय विधायक हैं। एनपीपी के एक शीर्ष सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि भाजपा एक निर्दलीय विधायक और एक अन्य राजनीतिक दल ने मेघालय में नई सरकार बनाने के लिए एनपीपी का समर्थन किया है। एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा ने कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या है। इससे पहले गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि मेघालय के उनके समकक्ष कोनराड संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर राज्य में सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा।
जेपी नड्डा ने मेघालय में गठबंधन करने की सलाह दी है:हिमंत सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा ने आगे कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेघालय में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने के लिए पार्टी की राज्य इकाई को सलाह दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाजपा की राज्य इकाई, मेघालय को चुनाव के बाद संभावित गठबंधन में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने की सलाह दी है।
पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा का प्रभाव बढ़ा
तीन पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन ने इस क्षेत्र में अपना निरंतर प्रभुत्व दिखाया, जो कभी कांग्रेस का गढ़ था। परिणाम का मतलब था कि गुरुवार को घोषित परिणामों में तीन पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार नहीं बदलेगी। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव पिछले महीने हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications