मेघालय: अवैध कोयला खदान में 280 फीट नीचे नौसेना को मिला एक और शव
नई दिल्ली। मेघालय में पूर्वी जयंतिया हिल्स के अवैध कोयला खदान से नौसेना ने आज एक और शव को बाहर निकाला है। नौसेना ने शनिवार को कहा कि उन्होंने खदान के अंदर एक दूसरे श्रमिक के शव का पता लगाया है। ये शव शनिवार की सुबह 280 फीट की गहराई से मिला है। बात दें 370 फीट गहरी अवैध खदान में नदी का पानी आ जाने के कारण 15 लोग 13 दिसंबर से लापता थे। गुरुवार को भी नौसेना ने एक श्रमिक का शव बाहर निकाला था।
बता दें कि 70 फीट गहरी अवैध खदान में घटना के बाद से राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कई एजेंसियां भी मौके पर डटी हुई है। एनडीआरएफ के अलावा बाद में नौसेना को भी बुलाया गया। EJH जिले के डिप्टी कमिश्नर फेडरिक डोपथ ने इस डेवलपमेंट की पुष्टि की और कहा कि सुबह लगभग 3 बजे इसका पता चला। गुरुवार को जिस मजदूर का शव निकाला गया उसकी पहचान पश्चिमी असम के चिरांग जिले के आमिर हुसैन के तौर पर हुई है। पुलिस ने शनिवार को हुसैन का शव उसके परिवार को सौंप दिया है।
Navy spokesperson: Indian Navy diving team finds second body 280ft inside the mine in Meghalaya. The first body was recovered yesterday. pic.twitter.com/AgwU5CNKre
— ANI (@ANI) January 26, 2019
13 दिसंबर को कान्स क्षेत्र में खदान के अंदर कम से कम 15 श्रमिक फंस गए थे और उनके मारे जाने की आशंका थी। तब से बचाव अभियान जारी है। बता दें कि इस खदान पर एनजीटी ने प्रतिबंध लगा रखा है इसके बाद अवैध खनन जारी था। मजदूर खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण फंस गए थे। इन्हें खदान में फंसे 32 दिन हो चुके हैं। नौसेना को खुदाई के दौरान इनके हेल्मेट, लकड़ी की गाड़ी इत्यादि बरामद कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें- सूरत: यार्न फैक्टरी में लगी भीषण आग, MP और बिहार के चार युवकों के मिले कंकाल