राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कुछ यूं घेरा BJP को, भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस की प्रशंसा
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कुछ यूं घेरा BJP को, भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस की प्रशंसा
नई दिल्ली, 11 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लेकर एक बार फिर मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बड़ा बयान दिया है। सत्यपाल मलिक ने दावा करते हुए कहा, 'मुझे भी इशारे थे कि यदि केंद्र के खिलाफ बोलने बंद कर दूं तो उपराष्ट्रपति बना देंगे।' इस दौरान मलिक ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी प्रशंसा की।
Recommended Video

दरअसल, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक राजस्थान के दौरे पर हैं। इस दौरान वो झुंझुनूं जिले के बगड़ इलाके में पहुंचे। इस दौरान सत्यपाल मलिक ने मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'पार्टी से मुझे भी इशारे थे कि यदि चुप हो जाऊं तो उप राष्ट्रपति बना देंगे। लेकिन मैंने कह दिया कि मैं ऐसा नहीं कर सकता।'
इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, 'वे रिजर्व कैंडिडेट थे, इसलिए उपराष्ट्रपति बना दिया, अच्छा किया।' इस दौरान मलिक ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी प्रशंसा की। भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह सही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से क्या मैसेज जाता है, वो तो जनता बताएगी। लेकिन यह काम ठीक लगा रहा है।
इस दौरान उन्होंने कहा, 'बीजेपी में भी कई ऐसे लोग हैं, जिन पर ईडी, सीबीआई और आईटी के छापे पड़ सकते हैं। जिससे लोगों में यह संदेश जाए कि एक तरफा कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन वहां ये एजेंसियां क्यों नहीं पहुंचती हैं।' उन्होंने कहा कि राज्यपाल का कार्यकाल खत्म होने के बाद वो किसानों के बीच जाएंगे। उनकी लड़ाई में रहूंगा। उन्होंने कहा कि किसान को बेवकूफ समझने की भूल की जा रही है, जबकि किसान बहुत होशियार होता है।












Click it and Unblock the Notifications