Meghalaya Elections : 55 कांग्रेस उम्मीदवारों को टिकट मिले, मौजूदा MP विंसेट पाला भी लड़ेंगे विधायकी का चुनाव
मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 27 फरवरी को कराए जाएंगे।

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 27 फरवरी को कराए जाएंगे। Meghalaya Elections 2023 के लिए Congress जिन 55 उम्मीदवारों की सूची जारी हुई है इनमें एक मौजूदा सांसद को भी विधायिकी का चुनाव लड़ाया जा रहा है। मौजूदा कांग्रेस सांसद विंसेट पाला भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
कांगेस पार्टी ने मौजूदा MP समेत किन लोगों को दिया टिकट
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने जिन 55 उम्मीदवारों की लिस्ट विधानसभा सीटों के नाम के साथ जारी की है, इसमें वर्तमान कांग्रेस सांसद विन्सेंट एच पाला सतंगा सैपुंग से ताल ठोकेंगे। इसके अलावा चुनावी मैदान में इमलैंग लालू, डैनियल डैन, रिचर्ड सिंह लिंगदोह, एन ट्यिंगकान और चार्ल्स मारंगार को भी मैदान में उतारा है। बता दें कि कुल 55 मेघालय विधानसभा सीटों में 4 जेनरल कैटेगरी की हैं, जबकि बाकी सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। चुनाव परिणाम का ऐलान दो मार्च को किया जाएगा।
Recommended Video
किन राज्यों में चुनाव होना है ?
बता दें कि मेघालय के साथ त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभाओं के चुनाव भी कराए जाने हैं। गत 18 जनवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग ने इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा की थी। 27 फरवरी को मेघालय के साथ नगालैंड में भी मतदान होगा।
पूर्वोत्तर भारत में कितने वोटर हैं ?
तीनों मतदान वाले राज्यों में मतदाताओं की संख्या के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं। इनमें 31.47 लाख महिला मतदाता हैं। 97,000 वोटर ऐसे हैं जिनकी आयु 80 साल से अधिक है, जबकि शारीरिक रूप से अक्षम (पीडब्ल्यूडी) या दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 31,700 है। तीनों राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता पहली बार भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications