Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Meghalaya Election Result: मेघालय में किस सीट पर कौन जीता? देखिए पूरी लिस्ट

Meghalaya Election Result 2023: मेघालय में सीएम कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी बड़ा दल उभरकर आया है। ऐसे में जानिए किस सीट पर कौनसी पार्टी जीती।

Meghalaya candidates

Meghalaya Assembly Election Result 2023: मेघालय में एक बार फिर कोई भी दल बहुमत की ओर नहीं पहुंचा। सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नतीजों में सबसे आगे है। पार्टी ने कुल 60 सीटों में से 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। 11 सीट यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के खाते में गई है। ऐसे जानिए कौनसी पार्टी का उम्मीदवार किस सीट से जीता है।

सभी सीटों के परिणाम घोषित

एनपीपी प्रमुख और मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा दक्षिण तुरा सीट से भाजपा के बर्नार्ड एन मारक को हराया है। इस बार टीएमसी ने यहां खेला कर दिया। टीएमसी ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस को भी 5 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी को सिर्फ 2 सीटें मिली है।

मेघालय में किस सीट पर कौन जीता?

  • नर्तियांग सीट से एनपीपी के स्निआवभालंग धर ने कांग्रेस उम्मीदवार एमलांग लालू को 2123 मतों से हराया।
  • जोवाई सीट से एनपीपी के वेलादमी शायला ने टीएमसी के ए. एंड्रयू शुल्लई को हराया है।
  • रेलियांग सीटे से एनपीपी के कॉमिंगोन योम्बोन ने भाजपा के लाखोन बियाम को हराया है।
  • मोकायाव सीट से यूडीपी के नुजोर्की सुंगो ने एनपीपी के हबुहुन धर को हराया है।
  • मैरंग सीट से यूडीपी के मेटबाह लिंगदोह ने कांग्रेस के बैट स्केम रींथथियांग को हराया है।
  • ख्लेहरियत सीट से यूडीपी के किरमेन शायला ने एनपीपी के नेहलंग लिंगदोह को हराया है।
  • अमलारेम सीट से यूडीपी के लहकमेन रिंबुई ने एनपीपी स्टीफैंसन मुखिम को हराया।
  • मवहाटी विधान सभा सीट पर कांग्रेस के चार्ल्स मार्नगर ने एनपीपी के शेम्फांग लिंगदोह को मात दी।
  • नोंगपोह सीट पर यूडीपी के मिरालबोर्न सिइम ने कांग्रेस के रोना खाइमदित को हरा दिया।
  • जिरांग सीट पर एनपीपी के सोशथेनेस सोहटुन ने कांग्रेस के एड्रियन लैम्बर्ट को हराया।
  • उम्स्निंग सीट से कांग्रेस के सेलेस्टाइन लिंगदोह ने यूडीपी के सनशाइन मकरी को हराया।
  • उमरोई सीट से एनपीपी के दमनबैट लामारे ने एआईटीसी के जॉर्ज बी लिंगदोह को हराया।
  • मौर्यंगक्नेंग सीट पर VTPP ने यूडीपी को हराया।
  • पिनथोरुमख्राह सीट पर भाजपा के अलेक्जेंडर लालू हेक ने कांग्रेस के पीएन सिइम को हराया।
  • मवलाई सीट पर वोटों Voice of People Party ने एनपीपी को हराया।
  • ईस्ट शिलांग सीट से Voice of People Party ने बीजेपी को हराया।
  • नॉर्थ शिलांग सीट से VTPP ने बीजेपी को हराया दिया।
  • वेस्ट शिलांग से यूडीपी के पॉल लिंगदोह ने एनपीपी के मोहेंद्रो रैप्संग को हराया।
  • माइलीएम सीट पर कांग्रेस की आरवी लिंगदोह ने VTPP को हराया है।
  • नोंगथिम्मई सीट पर.एआईटीसी के चार्ल्स पाइनग्रोप ने यूडीपी के जेमिनो मावथोह को हराया।
  • नोंगक्रेम सीट पर VTPP ने यूडीपी के प्रत्याशी को हरा दिया।
  • मावफलांग सीट पर यूडीपी के मैथ्यू बियॉन्डस्टार कुर्बाह ने PDF को हराया।
  • मासिनराम सीट पर यूडीपी के ओलन सिंह सूइन ने भाजपा के हिमालय मुक्तन शांगप्लिआंग को हराया।
  • शेला सीट पर पीडीएफ गेविन मिगुएल माइलीम ने यूडीपी के टिटोसस्टारवेल चाइन को हराया।
  • मौकिनरेव सीट पर पीडीएफ बेंटीडोर लिंग्दोह ने एचएसपीडीपी के मार्टल एन मुखिम को हराया।
  • मैरांग सीट पर यूडीपी के मेटबाह लिंगदोह ने कांग्रेस के बैट स्केम रींथथियांग को हराया।
  • मावथाद्रैशन सीट पर एचएसपीडीपी की शकलियर वारजरी ने जीत दर्ज की है।
  • नोंगस्टोइन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के गेब्रियल वाहलंग जीते हैं।
  • रामबराई जिरंगम सीट पर निर्दलीय रेमिंगटन गैबिल मोमिन जीते हैं।
  • मावशिनरुत विधानसभा सीट पर एचएसपीडीपी के मेथोडियस डखर जीते हैं।
  • रानीकोर सीट पर यूडीपी के पायस मार्विन जीते हैं।
  • मौकिर्वत सीट से यूडीपी के रेनिकटोन लिंगदोह टोंगखर जीते हैं।
  • खरकुट्टा सीट पर एनपीपी के रूपर्ट एम मोमिन जीते हैं।
  • मेंदीपाथर सीट पर एनपीपी के मार्थन जे संगमा जीते हैं।
  • रेसुबेलपारा विधानसभा सीट एनपीपी टिमोथी डी शिरा ने जीती है।
  • बाजेंगडोबा सीट पर एनपीपी के पोंगसेंग आर माराक जीते हैं।
  • सोंगसाक विधानसभा सीट पर एआईटी के सीमुकुल संगमा जीते।
  • रोंगजेंग सीट पर एनपीपी के जिम एम संगमा जीते हैं।
  • विलियमनगर सीट पर एनपीपी के मार्कुइस एन मारक जीते हैं।
  • रकसामग्रे सीट पर एनपीपी के लिमिसन डी संगमा जीते हैं।
  • टिकरीकिला सीट से एनपीपी के जिम्मी संगमा जीते हैं।
  • फुलबारी सीट से एनपीपी के अबू ताहेर मोंडल जीते हैं।
  • राजबाला सीट पर एआईटीसी एमडी के मिज़नुर रहमांक्कज़ी जीते।
  • सेलसेला विधानसभा सीट पर एनपीपी के अर्बिनस्टोन माराक जीते हैं।
  • दादेंगरे सीट पर एआईटीसी के रूपा एम माराक जीते हैं।
  • उत्तर तुरा सीट पर एनपीपी के थॉमस ए संगमा जीते हैं।
  • दक्षिण तुरा सीट से सीएम कोनार्ड संगमा ने एनपीपी से जीत दर्ज की।
  • रंगसकोना सीट एनपीपी सुबिर मारक जीते हैं।
  • अमपाती सीट पर एआईटीसी के मियानी डी शिरा जीते हैं।
  • महेंद्रगंज सीट पर एनपीपी के संजय ए संगमा जीते हैं।
  • सलमानपारा विधानसभा सीट पर एनपीपी के इयान बोथम के संगमा जीते हैं।
  • गामबेग्रे सीट पर कांग्रेस के सालेंग ए संगमा ने चुनाव जीता है।
  • डालू सीट पर एनपीपी के ब्रिंग संगमा जीते हैं।
  • रोंगारा सिजू सीट पर एनपीपी के रक्कम ए संगमा जीते हैं।
  • चोकपोट सीट पर एनपीपी के सेंगचिम एन संगमा ने चुनाव जीता है।
  • बाघमारा सीट से निर्दलीय कार्तुश आर मारक जीते हैं।

बता दें कि मेघालय में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन सोहियोंग सीट से एक उम्मीदवार के निधन के बाद यहां चुनाव स्थगित किया गया है। ऐसे में 59 सीटों के लिए नतीजे आएंगे। साल 2018 में भी किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था, हालांकि चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बनकर उभरी थी। लेकिन एनपीपी ने बीजेपी और अन्य दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+