जानिए अमिताभ ने Twitter पर क्यों और किससे मांगी माफी?
Recommended Video
नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, वजह है उनका हाथ जोड़कर माफी मांगना, दरअसल अमिताभ हाल ही में अस्पताल से घर लौटे हैं, ऐसे में वो अपने चाहने वाले उन लोगों से रविवार को मिल नहीं पाए, जो कि उनके घर के सामने उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र रहते हैं।

अमिताभ ने मांगी माफी
अमिताभ ने अपने फैंस की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैंने मना किया, इसके बाद भी लोग रविवार को मिलने के लिए आ गए, मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं क्योंकि मैं बाहर नहीं आ सकता." दरअसल, अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने फैंस से मुलाकात करते हैं. लोग उनसे मिलने के लिए उनके घर के बाहर खड़े हो जाते हैं, जहां अक्सर बिगबी उनसे मिलने आते हैं।
लीवर की समस्या से परेशान हैं अमिताभ
मालूम हो कि अमिताभ बच्चन पिछले दिनों लीवर की समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती थे, उनका 75 फीसदी लीवर काम नहीं करता है। दरअसल अमिताभ बच्चन हेपेटाइटिस बी वायरल से ग्रसित हैं, जिसका इलाज 1982 से चल रहा है, खुद अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनका 75 फीसदी लीवर काम नहीं करता है, जिसका वह लंबे समय से इलाज करा रहे हैं।

ट्यूबरकुलोसिस और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हैं अमिताभ
इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा था कि 'मुझे ये कहते हुए बुरा नहीं लगता है कि मैं ट्यूबरकुलोसिस और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित रहा हूं। मेरे लिवर का 75 हिस्सा खराब है और मैं केवल 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं। टीबी जैसी बीमारियों का इलाज होता है। मुझे 8 साल तक नहीं पता था कि मैं टीबी से पीड़ित हूं। जो मेरे साथ हुआ, किसी के साथ ना हो। अगर आप जांच नहीं कराते तो आपको कुछ भी मालूम नहीं होगा और ना ही इसका इलाज हो पाएगा।'
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
'मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती', तालाक पर जश्न मनाने वाली मेरठ की प्रणिता बुरी तरह टूटी, डिप्रेशन में पहुंची












Click it and Unblock the Notifications