Airlines Threat: एविएशन सिक्योरिटी पैनल और एयरलाइंस के CEO के बीच अहम मीटिंग, धमकियों पर सख्त एक्शन की तैयारी
Airlines Threat: फ्लाइट्स में बम जैसी धमकियों को लेकर सख्त एक्शन की तैयारी की जा रही है। विमानन सुरक्षा पैनल और एयरलाइंस के सीईओ की बैठक के दौरान इस मुद्दे पर अहम चर्चा हुई। बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने घरेलू एयरलाइंस के सीईओ से मुलाकात की और यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा आश्वासन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हाल की बम की धमकियों के मामले में दोषियों पर शख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मुख्यालय दिल्ली के राजीव गांधी भवन में घरेलू एयरलाइंस के सीईओ से मुलाकात की। प्लेन में बम की अफवाह के बीच विमानन सुरक्षा पैनल की इस बैठक को अहम माना जा रहा है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने आश्वासन दिया है कि एयरपोर्ट और प्लेन में सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया कि जुल्फिकार हसन ने एयरलाइंस को आश्वासन दिया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और एसओपी का पालन किया जा रहा है।
बैठक के दौरान बीसीएएस के डीजी जुल्फिकार हसन ने कहा, "भारतीय आसमान बिल्कुल सुरक्षित है। मौजूदा प्रोटोकॉल (स्थिति से निपटने के लिए) मजबूत है और इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है। हम यात्रियों को आश्वस्त करते हैं कि उन्हें बिना किसी डर के उड़ान भरनी चाहिए और वास्तव में, और भी अधिक उड़ान भरनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications