संत रामपाल जैसे और भी है संतजो चर्चा में नहीं आये
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हरियाणा में संत रामपाल का काला चिट्ठा खुलने के बाद उनके जैसे कुछ और कथित संतों का ख्याल आ गया। आसाराम बापू, स्वामी नित्यानंद, जैसे बाबाओं के बारे में चर्चाएं तो हर चैनल पर चल रही है। लेकिन हम आपको रू-ब-रू कराने जा रहे हैं ऐसे बाबाओं से जो बहुत ज्यादा चर्चा में नहीं आये।
गुलज़ार बट
42 वर्षीय गुलज़ार बट बट को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में इसी साल गिरफ़्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बडगाम के अपने मज़हबी ठिकाने खानसाहेब में कई लड़कियों का यौन शोषण किया। पुलिस ने तब कहा था कि सैयद गुलज़ार के स्कूल में 500 छात्राएँ पढ़ती हैं और वो स्कूल में काम करने वाली महिलाओं के ज़रिए लड़कियों को बहला फुसला कर उनसे यौन संबंध बनाते थे। गुलज़ार बट अब भी जेल में बंद है और उन पर मुक़द्दमा चल रहा है। बट पर बलात्कार के कई मामले हैं।
स्वामी रघुवंश पुरी
अब बात स्वामी रघुवंश पुरी की। राजधानी में सक्रिय पुरी को जुलाई 2012 में बलात्कार की कोशिश के आरोप लगे थे। उनकी एक शिष्या ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि जब वो गुरुपूर्णिमा के दिन स्वामी से मिलने दिल्ली के अशोक विहार वाले उनके आश्रम में गईं तो स्वामी ने उनके साथ यौन दुराचार किया।
पढ़ें- मिलिये उन बाबाओं से जिन्होंने पुलिस को किया परेशान













Click it and Unblock the Notifications