जानें महबूबा मुफ्ती की फैमिली के बारे में, बड़ी बेटी विदेश में अफसर तो छोटी बेटी बॉलीवुड में कर रही है स्ट्रगल
Recommended Video

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। महबूबा मुफ्ती को जम्मू कश्मीर की सत्ता अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद मिली थी। मुफ्ती परिवार में पिता के बाद एक महबूबा ही हैं जो राजनीति में इतनी सक्रिय है और इसके सारे दांव पेंच को अच्छे से समझती है। राजनीति में मजबूती के साथ अपनी बात रखने वाली महबूबा का एक किरदार और भी है। एक मां, एक बहन और परिवार की मुखिया का। महबूबा के परिवार में उनकी छोटी बहन, उनकी दो बेटियां, एक भाई हैं, लेकिन ये सब राजनीति से अलग हैं। आइए जानें महबूबा मुफ्ती के छोटे से परिवार के बारे में.....

पिता से विरासत में मिली सियासत
मुफ्ती मोहम्मद सईद से उनकी बड़ी बेटी महबूबा मुफ्ती को ये सियासत उन्हें विरासत में मिली है। उनकी छोटी बहन चेन्नई में रहती हैं और पेशे से डॉक्टर हैं , जबकि भाई तसादुक मुफ्ती मुंबई में रहते हैं और पेशे से सिनेमैटोग्राफर हैं। भले ही उन्हें ये सियासत पिता से विरासत में मिली हो, लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत से साबित किया है कि एक सक्रिय राजनीतिज्ञ है। अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महबूबा ने राजनीति के कई मुकाम हासिल किए और पिता और पुत्री ने मिलकर साल साल 1999 में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी बनाई।

पति से हो चुका है तलाक
महबूबा की छोटी बहन रूबिया सईद का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था, जिसे छुड़ाने के लिए सरकार को पांच आततंकियों को रिहा करना पड़ा था, जो उनके लिए बेहद नुकसानदायक साबित हुआ था। वहीं साल 1984 में महबूबा मुफ्ती ने जावेद इक्बाल से निकाह की, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। उनकी दो बेटियां हैं, जो उनके साथ रहती हैां। उनकी बड़ी बेटी इल्तिजा और छोटी बेटी इल्मिजा जम्मू में नहीं रहती।

बड़ी बेटी लदंन में बड़ी अधिकारी छोटी बेटी बॉलीवुड में
महबूबा मुफ्ती की बड़ी बेटी इर्तिका लदंन में भारतीय हाई कमिश्नर में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर हैं। उन्होंने लदंन में रहकर ही इंटरनेशनल रिलेशन्स में मास्टर्स किया और वहीं भारतीय उच्चायोग में कार्यरत हैं, जबकि छोटी बेटी इल्तिजा एक राइटर और एनालिस्ट हैं। इल्तिजा अपने मामा के साथ मुंबई में रहती हैं और फिल्म इंडस्ट्री में राइटर के रूप में अपना करियर बनाना चाहती हैं। हालांकि उन्हें अभी तक बड़ा ब्रेक नहीं मिला है।

गिर गई महबूबा मुफ्ती की सरकार
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में चल रही पीडीपी-बीजेपी सरकार का गिर गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समर्थन वापसी का ऐलान किया। बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती पर असफलताओं का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि तीन साल पहले पीडीपी-बीजेपी सरकार बनाने के पीछे दो अहम मकसद थे। पहला- शांति स्थापित करना और दूसरा- तेजी से विकास, लेकिन सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही पीडीपी ऐसा करने में असफल रही है।












Click it and Unblock the Notifications