राजनीति में आने से पहले क्या करते थे BJP सांसद निशिकांत दुबे? कितनी संपत्ति, परिवार में कौन-कौन, जानें सबकुछ
Nishikant Dubey: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर विवादित बयान देकर देशभर में एक अलग ही बहस छेड़ दी है। सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र पर बयान देते हुए कहा, ''देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है, गृहयुद्ध के लिए CJI (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) करा रहे हैं। देश का कानून बनाने वाली संसद को सुप्रीम कोर्ट कैसे निर्देश दे सकती है। कोर्ट ही कानून बनाएगा तो संसद बंद कर देना चाहिए।''
निशिकांत दुबे के इस बयान से खुद भाजपा ने भी किनारा कर लिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ-साफ कहा कि हमारे निशिकांत दुबे के बयान से कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग निशिकांत दुबे के बयान का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब निशिकांत दुबे कोई विवादित बयान दिया हो...इससे पहले भी कई बार वे अपनी बेबाक बातों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। ऐसे में आइए जानें कि राजनीति में हमेशा अपने बेबाकीपन बयानों के लिए जाने जाने वाले निशिकांत दुबे पहले क्या करते थे?

🔴 Who is Nishikant Dubey: कौन हैं निशिकांत दुबे? राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?
🔹 निशिकांत दुबे का जन्म 28 जनवरी 1969 बिहार के भागलपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम राधाश्याम दुबे और मां का नाम वीणा देवी है।
🔹 निशिकांत दुबे ने अपनी शुरुआती शिक्षा भागलपुर से की है। उसके बाद उन्होंने भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज से ग्रेजएशन की। उसके बाद उन्होंने एम.बी.ए. और पीएच.डी. प्रताप विश्वविद्यालय, जयपुर से की।
🔹 निशिकांत दुबे की पत्नी का नाम अनामिका गौतम है। 15 अप्रैल 2000 में निशिकांत दुबे ने अनामिका गौतम से शादी की थी। कहा जाता है कि इनकी लव मैरिज है। निशिकांत दुबे और अनामिका गौतम के दो बेटे हैं। दोनों अपनी पढ़ाई विदेश में कर रहे हैं।

🔹 निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी दोनों बिजनेस करते हैं। अनामिका गौतम फिलहाल धान्यभूति एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी चलती हैं। राजनीति में आने से पहले निशिकांत दुबे ने कॉर्पोरेट की दुनिया में खूब शोहरत कमा चुके थे। वे लंबे वक्त तक Essar Group में कॉर्पोरेट हेड के पद रह चुके थे।
🔹 निशिकांत दुबे से जब उनकी संपत्ति को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि राजनीति में आने से पहले उन्होंने अपने करियर में अच्छा-खासा पैसा बनाया है और राजनीति में आने के बाद भी वो अपना बिजनेस चलाते हैं।
🔴 Nishikant Dubey Political career: निशिकांत दुबे का राजनीतिक सफर?
🔹 निशिकांत दुबे वर्तमान में झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। निशिकांत दुबे पार्टी के कई संगठनात्मक कार्यों में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
🔹 निशिकांत दुबे साल 2009 से झारखंड में गोड्डा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आए हैं। 2009, (15वीं लोकसभा), 2014, 2019 और 2024 में लगातार वो गोड्डा से जीतते आ रहे हैं।
🔹 फिलहाल निशिकांत दुबे भारत सरकार के वाणिज्य समिति के सदस्य और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के अध्यक्ष भी हैं।

🔴 Nishikant Dubey Net Worth: निशिकांत दुबे की संपत्ति?
🔹 लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक भाजपा सांसद निशिकांत के पास लगभग 74 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। उनपर देनदारियां 8 करोड़ से ज्यादा की है। निशिकांत दुबे के पास 28 से 30 करोड़ की लगभग चल संपत्ति है। वहीं 43.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
🔹 निशिकांत दुबे से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी अनामिका गौतम हैं। 74 करोड़ की लगभग कुल संपत्ति में से अनामिका गौतम के नाम 51.13 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। बाकी लगभग 23 करोड़ रुपये की संपत्ति निशिकांत दुबे की है।
🔹 निशिकांत दुबे के पास भागलपुर, पटना, मुंबई, गुडगांव और दिल्ली में फ्लैट और फार्म हाउस हैं। 2019 के हलफनामे में निशिकांत दुबे ने लग्जरी कारों को डिटेल दिया था। लेकिन 2024 में वाहन की कोई जानकारी नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications