मेरठ की मुस्कान, औरैया की प्रगति, बेंगलुरू की यशस्विनी, कातिल पत्नियों ने बेरहमी से पति को उतारा मौत के घाट
Crime News: मेरठ में सौरभ हत्याकांड को अंजाम देने वाली मुस्कान के मामले के बाद अब औरैया और बेंगलुरू का मामला सुर्खियों में है। तीनों शहरों में पतियों की हत्या उनके बीवियों ने बड़े ही क्रूर तरीके से की। जिसको सुनकर हर कोई दंग रह गया
मेरठ की मुस्कान, औरैया की प्रगति और बेंगलुरू की यशस्विनी तीनों ने ही अपने पति की साजिश रची। तीनों ही मामले में ताज्जुब की बात ये है कि अपने पति को मौत के घाट उतारने वाली तीन में से दो महिलाओं ने लव मैरिज की थी। आइए विस्तार से जानते हैं तीन शहरों की तीन कातिल बीवियों के खूनी खेल की दिल दहला देने वाली कहानी...

मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने पति के किए कई टुकड़े और...
मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दर दी। मुस्कान और सौरभ ने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कई साल पहले शादी की थी। सौरभ अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। शादी के बाद बेटी हुई और उसके बाद सौरभ लंदन कमाने चला गया। पति लंदन में था तभी मुस्कान की बचपन के दोस्त साहिल शुक्ला से दोस्ती हुई और मुस्कान साहिल के प्यार में पड़ गई और ड्रग का नशा भी करने लगी।
मुस्कान साहिल के प्यार में इतनी दीवानी हो गई कि उसका पति सौरभ जब घर लौटकर आया तो उसने प्रेमी के संग मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। एक दिन सौरभ जब सो रहा था तब मुस्कान ने उस पर चाकू से वार किया और बॉडी के कई टुकड़े कर एक सीमेंट के ड्रम में डाल दिया और सौरभ का मोबाइल लेकर मुस्कान साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने चली गई थी। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को अरेस्ट कर दिया है और दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं।
औरैया की प्रगति ने शादी के 15वें दिन पति की करवा दी हत्या
औरैया की प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग यादव के साथ मिलकर अपने पति दिलीप की हत्या की साजिश रची और शूटरों को अपने पति की हत्या की सुपारी देकर उसको मौत के घाट उतरवा दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि शादी के 15वें दिन ही प्रगति ने अपने पति की हत्या करवा दी।
दरअसल, प्रगति अनुराग से प्यार करती थी लेकिन उसके परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी उसकी बहन दीपा के देवर दिलीप से आनन-फानन में करवा दी।5 मार्च को दोनों की शादी हुई और 19 मार्च 2025 को प्रगति ने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और शूटरों को दो लाख रुपये देकर पति की हत्या करवा दी। प्रगति ने अपने पति की हत्या करवाने के लिए शूटरों को जो पैसा दिया था उसमें 1 लाख रुपये उसे मुंह दिखाई में मिले थे। हालांकि इस मामले में भी पुलिस ने प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग के अलावा शूटर को अरेस्ट कर जेल में डाल दिया है।
बेंगलुरु की यशस्विनी ने क्राइम शो स्टाइल में रची हत्या की साजिश
बेंगलुरू में 19 साल की यशस्विनी ने अपने पति की हत्या कर दी। यशस्विनी का 37 साल का पति लोकनाथ सिंह रियल स्टेट एजेंट था। बीजीएस लेआउट में एक निर्माणाधीन इमारत में उसका शव मिला था। लोकनाथ ने बेंगलुरू में 19 साल की यशस्विनी ने अपने पति की हत्या कर दी। यशस्विनी का 37 साल का पति लोकनाथ सिंह रियल स्टेट एजेंट था।
बीजीएस लेआउट में एक निर्माणाधीन इमारत में उसका शव मिला था। लोकनाथ ने यशस्विनी के साथ बीते तीन साल से रिलेशन में था और घर वालों से छिपकर दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद जब लोकनाथ की शारीरिक जरूरतों को पूरा करने से यशस्विनी इनकार कर देती थी तब वो उसे प्रताड़ना देता था। इसके बाद उसने यशस्विनी से कहा कि उसके साथ संबंध बनाने के लिए वो अपनी 37 वर्षीय मां हेमा को तैयार करे। जिसके बाद यशस्विनी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी।
यशस्विनी के मायके से ना लौटने पर लोकनाथ सिंह उस पर दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था कि वो उसके साथ उसकी मां को भी नहीं छोड़ेगा, उसे भी अपने साथ अपने घर ले जाएगा। इसके बाद यशस्विनी ने अपनी मां के साथ हत्या की साजिश रची।
जब जब एक दिन लोकनाथ के बुलाने पर यशस्विनी उसके साथ कार में पार्टी मनाने गई तब उसे बेहोशी वाला खाना खिला दिया और अपनी मां को लोकेशन भेज कर बुला लिया। मां चाकू लेकर आई और लोकनाथ के गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। चाकू से वार होने के बाद लोकनाथ जान बचाकर भागा लेकिन कुछ ही दूर पर जाकर उसकी मौत हो गई। लोकनाथ के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तब उन्हें लोकनाथ मरा हुआ पड़ा मिला। पुलिस ने लोकनाथ की कातिल यशस्विनी और उसकी मां को अरेस्ट कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications