Corona Virus को लेकर विदेश मंत्रालय ने जारी की अहम एडवायजरी

Recommended Video

    Coronavirus: India में विदेश मंत्रालय ने जारी की Advisory| Oneindia Hindi

    नई दिल्ली। चीन के खतरनाक कोरोना वायरस को लेकर विदेश मंत्रालय ने तमाम मंत्रालयों को एडवायजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि इस बाबत उड्डयन मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और चीन में हमारे राजदूतों को एडवायजरी जारी की गई है। चीन से जो लोग भारत आ रहे हैं उन्हें एयरपोर्ट पर सघन स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। रवीश कुमार ने कहा कि जहां तक चीन में रहते हुए खुद को सुरक्षित रखने की बात है हमारे अधिकारी इस बाबत चीन में पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अगर आप भारत में आते हैं तो आपको सघन स्क्रीनिंग प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा।

    mea

    केरल में भी निगरानी बढ़ी

    इससे पहले अमेरिका की सरकार ने भी इस वायरस को लेकर एडवायजरी जारी की है। मंगलवार को अमेरिका के सिएटल में 30 साल के युवक को इस वॉयरस से संक्रमित पाया गया था। वहीं, इस खतरनाक वारयस को लेकर केरल के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। केरल सरकार की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि राज्य में सभी चार हवाईअड्डों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अब तक इस वायरस की वजह से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वुहान में सी-फूड के थोक बाजार में सांप भारी मात्रा में बिकता है। वुहान की होल सेल मार्केट को बंद करने से पहले सांप की भी बिक्री जमकर हुई थी। हुबई प्रांत के वुहान की थोक मार्केट में ही इस वायरस की जड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    चीन में कोरोना का कहर

    केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चीन से वापस आने वाले लोगों को जिला चिकित्सा अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। बता दें कि रहस्यमयी वायरस चीन के एक शहर में कहर बनकर टूटा है। इस कारण एहतियातन, दिल्ली, मुंबई व कोलकाता एयरपोर्ट पर चीन से आने वाले पर्यटकों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। ऐसा अनुमान लगाया है कि चीन के वुहान में इस वायरस के फैलने की सबसे बड़ी वजह चीनी करैत और कोबरा हैं और इनकी वजह से ही इस बार सर्दियों में लोगों को इस वायरस का शिकार होना पड़ा है।

    जानलेवा बीमारी
    जहां तक इस जानलेवा बीमार की बात है तो इससे बचाव ही इसका इलाज है क्योंकि इसका कोई पुख्ता इलाज नहीं है। इस वायरस के लक्षण अपने आप आते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कमरे को नम रखने वाला यंत्र यानी ह्यूमिडफायर या फिर गर्म पानी का शॉवर खराब गले और कफ से निजात दिला सकता है। खूब पानी पिएं, आराम करें और जितना हो सके उतना सोएं। अगर लक्षण सर्दी जुकाम से बढ़ जाएं तो फिर डॉक्‍टर के पास जाने में देर न करें। उन लोगों से मिलने से बचें जो इस वायरस के शिकार हैं। अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचे। हर 20 सेकेंड्स में अपने हाथ को साबुन और पानी से साफ करें। अगर आप बीमार हैं तो फिर घर पर रहें, भीड़ से बचें और दूसरे लोगों से संपर्क कम करें। जब कभी भी छींक आए तो अपना मुंह और नाक ढंक लें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+