Me Too: नाना पाटेकर को मिली क्लीन चिट के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं तनुश्री दत्ता, दायर की ये याचिका
नई दिल्ली। भारत में Me Too की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता चर्चा में हैं, तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत के संबंध में पुलिस द्वारा दायर 'बी समरी' रिपोर्ट का विरोध करते हुए गुरुवार को अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की है, जिसमें मांग की गई है कि जांच अधिकारी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दायर करने के लिए अवमानना कार्यवाही शुरू करे और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उसके खिलाफ मामला दर्ज करे, यही नहीं इस याचिका में ये भी मांग है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को यह केस सौंपा जाए।

क्या होती है 'बी-समरी' रिपोर्ट
पुलिस को जब आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई सबूत नहीं मिलता तो वह अदालत के समक्ष 'बी-समरी' रिपोर्ट पेश करती है। तनुश्री ने नाना पाटेकर को क्लीन चिट दिए जाने पर गहरा विरोध प्रकट किया था। मालूम हो कि बॉलीवुड के 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता कुछ दिन पहले मीडिया में बयान दिया है कि वो चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनकी यह लड़ाई अब भी जारी है और जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, वह लड़ती रहेंगी, ऐक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे।

मुंबई पुलिस ने नाना पाटेकर को दी क्लीन चिट
मालूम हो कि इससे पहले अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के साथ छेड़खानी मामले में इस साल के जून में नाना पाटेकर को बड़ी राहत मिली थी, मुंबई पुलिस ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है, जिसके बाद तनुश्री दत्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई थी।
मोदी जी, आपका भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सच: दत्ता
तनुश्री दत्ता ने बयान जारी करके नाना पाटेकर के एनजीओ पर निशाना साधा था, अभिनेत्री ने कहा था कि आपको क्लीन चिट मिल गई, इसका मतलब ये नहीं कि आप निर्दोष हैं, ये पब्लिक है सब जानती है, तनुश्री ने अपने बयान में कहा था कि मोदी जी, यही है आपका भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सच?

यहां मुजरिम कानून को भी खरीद लेते हैं: तनुश्री
तनुश्री ने बयान में कहा था- मुझे दूसरे देश में जाकर नए सिरे से लाइफ शुरू करनी पड़ी। भारत में कानून व्यवस्था बिकाऊ है। यहां मुजरिम कानून, न्याय व्यवस्था को करोड़ों रुपए रिश्वत देकर क्लीन चिट खरीद सकते हैं। वहीं, महिला अगर इसकी शिकायत करती है तो उसे धमकाया, और भीड़ द्वारा हमला किया जाता है। मेरा केस दबाने के लिए सबको कितने पैसे मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications