#MeToo: यौन शोषण के आरोपों के बीच टाटा ने सुहेल सेठ को हटाया

नई दिल्ली। मी टू अभियान के तहत जिस तरह से समाजसेवी सुहेल सेठ पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए, उसके बाद आखिरकार टाटा ग्रुप ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टाटा ग्रुप ने सुहेल सेठ के उपर लगे आरोपों के बाद उन्हें सलाहकार के पद से हटा दिया है। आपको बता दें कि जिस वक्त टाटा ग्रुप में 2016 में साइरस मिस्त्री और टाटा संस के बीच विवाद खड़ा हुआ था, उस दौरान सुहेल सेठ बतौर सलाहकार अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन जिस तरह से उनके उपर कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगया उसके बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया और उनके कॉट्रैक्ट को भी खत्म कर दिया गया है।

बिग बॉस प्रतिभागी ने लगाया आरोप

बिग बॉस प्रतिभागी ने लगाया आरोप

सुहेल सेठ पर छह महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसमे मॉडल डायंड्रा सोरेस और फिल्म निर्माता नताशजा राठौर और लेखक इरा त्रिवेदी भी शामिल हैं। आपको बता दें कि डायंड्रा बिग बॉस प्रतिभागी भी रह चुकी हैं, उन्होंने सुहेल सेठ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने सेठ पर नई दिल्ली में एक पार्टी के दौरान जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सुहेल ने उन्हे जबरन किस करने की कोशिश की थी।

जबरन किस किया

जबरन किस किया

डायंड्रा ने आरोप लगाया था कि जब मैं डांस कर रही थी तभी सुहेल सेठ ने जबरन मेरे मुंह में अपनी जीभ डालने की कोशिश की थी। मैंने उनकी जीभ को काट लिया था। उन्होंने फेसबुक पर अपनी आपबीती को साझा किया था। वहीं मंदाकिनी गहलोत ने भी सुहेल सेठ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुझे जबरन किस करने की कोशिश की थी। फिल्म निर्माता नताशजा राठौर ने भी सुहेल सेठ के खिलाफ इसी तरह का आरोप लगाया था और कहा था कि उन्होंने जबरन मुझे किस करने की कोशिश की थी।

कुर्ते में हाथ डाला

कुर्ते में हाथ डाला

नताशजा ने आरोप लगाया था कि सुहेल सेठ ने जबरन मुझे पकड़ लिया, बावजूद इसके कि मैं उनके साथ सहज नहीं थी। उन्होंने अपनी जीभ को मेरे मुंह में डाला, मैंने इसका विरोध किया। जिसके बाद मैंने उनके सिर को पकड़ा और उनसे कहा कि कायदे में रहिए। इसके बाद उन्होंने मेरे कुर्ते में अपना हाथ डाला और मेरे स्तन को को पकड़ लिया था।

इसे भी पढ़ें- Ayodhya title suit: आखिर क्या है टाइटल सूट, जिस पर सुप्रीम कोर्ट में है सुनवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+