Me Too: सिंगर सोना महापात्रा बोलीं- अनु मलिक ने मेरे पति से मुझे कहा था 'माल', रातभर करते थे फोन

Me Too: सिंगर सोना बोलीं- अनु मलिक ने मुझे देख मेरे पति से कहा था 'क्या माल है', रातभर करते थे फोन

मुंबई। मीटू कैंपेन पर बात करते हुए सिंगर सोना महापात्रा ने जानेमाने संगीतकार अनु मलिक पर उनका उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। गायिका का कहना है कि अनु ने काफी समय तक रात को फोन करके उन्हें परेशान किया। वो फोन कर अजीब बातें करते थे। एक दफा तो उनके पति से ही अनु ने उन्हें बढ़िया 'माल' तक कहा। सोना ने सिंगर कैलाश खैर पर भी उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

12 साल पहले का है वाकया

12 साल पहले का है वाकया

सोना महापात्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अपने इस कड़वे अनुभव को साजा किया है। सोना महापात्रा ने बताया कि 2006 में एक कार्यक्रम में उनकी अनु मलिक से मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने मुझे और मेरे पति राम संपत को खाने के लिए बुलाया। उन्हें पता नहीं था कि हमारी शादी हो चुकी है। मेरे रेस्ट रूम में जाने पर अनु ने कहा 'क्या माल है संपत' सोना का कहना है कि इसके बाद अनु मलिक उन्हें रात फोन कर परेशान करने लगे। ये काफी दिन तक चला।

कैलाश खेर ने जांग पर रखा हाथ

कैलाश खेर ने जांग पर रखा हाथ

सोना महापात्रा ने गायक कैलाश खेर पर भी उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। सोना ने ट्विटर पर बताया कि जब मैं एक कॉन्सर्ट के बारे में बात करने के लिए कैलाश से एक कैफे में मिली तो उन्होंने बात खत्म होने के बाद उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रखते हुए कहा था कि तुम बेहद खूबसूरत हो, अच्छा हुआ तुम्हारी शादी किसी एक्टर के साथ नहीं बल्कि गायक के साथ हुई है। कैलाश खेर की इस हरकत के बाद सोना तुरंत वहां से चली गईं।

कई बॉलीवुड हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप

कई बॉलीवुड हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद कई महिलाएं अपने साथ भी इस तरह की घटनाओं का जिक्र कर रही हैं। कई बड़े सितारों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। आलोकनाथ पर तो रेप का आरोप है। वहीं मीडिया जगत से जुड़े कई लोगों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। मोदी सरकार में मंत्री एमजे अकबर पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+