भाई साजिद पर यौन शोषण के आरोपों पर बोलीं फराह खान, उसने किया तो भुगतेगा, मैं पीड़िता के साथ
मुंबई। फिल्म निर्माता साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर उनकी बहन फराह खान ने साफ कहा है कि वो उनका बचाव नहीं करेंगी। कोरियग्राफर और फिल्ममेकर फराह ने अपने भाई साजिद पर लगा आरोपों पर कहा है कि अगर उनका भाई दोषी है तो वे उसके साथ नहीं बल्कि पीड़ितों के साथ खड़ी हैं। साजिद खान पर मॉडल सलोनी चोपड़ा ने उनका यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। मॉडल ने बताया कि साजिद उनसे बिकिनी में फोटो मांगते थे और अश्लील बातें करते थे।
भाई ने गलत किया तो भुगतेंगे
फराह खान ने साजिद खान पर आरोप लगने के बाद ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हेंने ट्वीट किया, 'ये मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल वक्त है। हमें एक बहेद गंभीर विषय से जूझना है, अगर मेरे भाई ने ऐसा कोई व्यवहार किया है तो उसे भुगतना होगा। मैं किसी भी स्थिति में ऐसे किसी बर्ताव के लिए बचाव नहीं करूंगी। मैं पूरी तरह उन महिलाओं के साथ खड़ी हूं जो पीड़ित हैं।'
फरहान अख्तर ने भी साजिद पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, इस बारे में कोई भ्रम न हो कि मैं बोलने वाली महिलाओं के साथ एकजुटता में खड़ा हूं या नहीं। मैं बिल्कुल उनके साथ हूं।

सलोनी चोपड़ा ने लगाए हैं साजिद पर आरोप
मॉडल सलोनी चोपड़ा ने #MeToo पर लिखते हुए अपने ब्लॉग में बताया कि डायरेक्टर साजिद खान ने उन्हें किस तरह परेशान किया था। सलोनी ने लिखा कि साल 2011 में वो साजिद के पास असिस्टेंट डायरेक्टर के इंटरव्यू के लिए गई थीं और तभी साजिद ने उनसे आपत्तिजनक सवाल पूछने शुरू कर दिए जिसे सुनकर वो हैरान रह गईं। सलोनी ने बताया कि साजिद ने उनसे पूछा कि क्या वो मास्टरबेट करती हैं और कितनी बार? क्या वो कभी यौन शोषण का शिकार रही हैं क्या उन्होंने ब्रेस्ट जॉब कराई है? इतना ही नहीं, साजिद ने सलोनी से इंटरव्यू में सेक्स को लेकर भी सवाल किए थे।

अपना प्राइवेट पार्ट छूने को कहते थे साजिद
सलोनी से बिकिनी में तस्वीरें मांगते थे साजिद सलोनी ने बताया कि साजिद ने उन्हें नौकरी पर रख लिया और काम शुरू होते ही उन्हें अजीब समय पर काम के लिए फोन करने लगे। सलोनी ने कहा कि साजिद उनसे पूछते थे कि उन्होंने क्या पहना है और उनसे बिकिनी में तस्वीरों की डिमांड करते थे। सलोनी ने कहा कि साजिद महीनों तक उन्हें मेंटल और इमोशनल टॉर्चर देते रहे। साजिद उन्हें कहते थे कि वो इतनी सेक्सी नहीं हैं कि एक्ट्रेस बन पाएं। सलोनी ने बताया कि साजिद अपने प्राइवेट पार्ट के बारे में उन्हें बताते थे और उसे छूने के लिए कहते थे। सलोनी ने लिखा कि साजिद का ये उत्पीड़न महीनों तक चलता रहा।












Click it and Unblock the Notifications