MeToo: एक बार फिर इंडियन आइडल शो से बाहर हो सकते हैं अनु मलिक

नई दिल्ली। सोनी टीवी चैनल पर आने वाले म्युजिक रिएलिटी शो इंडियन आइडल के जज अनु मलिक की एक बार फिर से शो से छुट्टी हो सकती है। दरअसल इससे पहले जिस तरह से मीटू अभियान में कई महिलाओं ने अनु मलिक पर आरोप लगाया था उसके बाद अनु मलिक को शो के जज की भूमिका से बाहर कर दिया था। लेकिन चैनल ने फिर से अनु मलिक को शो में बतौर जज शामिल कर लिया था। सोनी के इस फैसले के बाद दोबारा उनपर आरोपों का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद माना जा रहा है कि सोनी चैनल अनु मलिक की शो में वापसी के अपने फैसले पर पुनर्विचार कर रहा है।

मलिक का विरोध

मलिक का विरोध

रिपोर्ट के अनुसार अनु मलिक की शो से अगले कुछ हफ्तों में छुट्टी हो सकती है। रिपोर्ट की मानें तो जिस तरह से अनु मलिक को फिर से शो में शामिल किया गया, उसके बाद उनका जबरदस्त विरोध हो रहा है। दरअसल चैनल को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पिछले सीजन में अनु मलिक को लेकर हो रहा विरोध इस बार भी जारी रहेगा। लेकिन जिस तरह से एक बार फिर से लोग अनु मलिक का विरोध कर रहे हैं, उसे देखते हुए सोनी चैनल अपने फैसले पर पुनर्विचार कर रहा है।

कई लोगों ने खुलकर रखी बात

कई लोगों ने खुलकर रखी बात

हाल ही में गायिका सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर सोनी चैनल और अनु मलिक के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। शो में अनु मलिक की वापसी के बाद सोना महापात्रा ने सोनी चैनल पर तीखा हमला किया था। ना सिर्फ सोना महापात्रा बल्कि नेहा भसीन ने भी अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि अपने शुरुआती दिनों में वह अनु मलिक के पास गई थीं, लेकिन उस दौरान अनु मलिक के साथ उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा था। बता दें कि मीटू अभियान की शुरुआत के दौरान सोना महापात्रा ने अनु मलिक के खिलाफ खुलकर अपनी बात सामने रखी थी और उन्हें सेक्सुअल प्रीडेटर कहा था।

किस करने को कहा था

किस करने को कहा था

ना सिर्फ सोना महापात्रा और नेहा भसीन बल्कि श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक पर संगीन आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अनु मलिक ने उन्हें सुनिधि चौहान और शान के साथ गाने का मौका देने की बात कही थी। अनु मलिक ने मुझसे कहा कि अगर मैं उन्हें चुंबन दूंगी तो वह उन्हें यह मौका देंगे। लेकिन इन सब के बीच हेमा सरदेसाई ने अनु मलिक का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि अनु मलिक एक बेहतरीन संगीत निर्माता हैं, उन्होंने कई बेहतरीन गायक बनाए, जिसमे मैं भी शामिल हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+