#MeToo: सोना महापात्रा ने अनु मलिक को बताया गटर का चूहा, कहा-शर्म करो टीवी वालों
नई दिल्ली। पिछले साल देशभर में बड़े पैमाने पर #MeToo मूमेंट के चलते कई महिलाओं ने अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा किया था, जिसमें कई बड़े बॉलीवुड सेलीब्रिटीज का भी नाम सामने आया था, ऐसा ही नाम था सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक , जिसका खामियाजा अनु मलिक को रिएलिट शो 'इंडियन आइडल' शो से बाहर होकर भुगतना पड़ा था लेकिन अब इस घटना में कुछ वक्त बीत जाने के बाद एक बार फिर से अनु मलिक की शो में वापसी हो रही है।

अनु मलिक को लेकर सोना महापात्रा ने किया ये Tweet
जिसे सुनते ही सिंगर सोना महापात्रा आग बबूला हो गई हैं, उन्होंने अपना गुस्सा इस शो को प्रसारित करने वाले चैनल और म्यूजिक डायरेक्टर 'विशाल ददलानी' पर निकाला है, उन्होंने गुस्से में ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने जमकर अनु और विशाल को खरी खोटी सुनाई है।
सोना ने टीवी वालों को भी सुनाई खरी-खोटी
दरअसल पिछले साल हुए #MeToo अभियान के तहत विशाल ददलानी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि इतनी महिलाओं के साथ हुई घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन सरकार इसपर कोई स्टैंड नहीं ले रही है, सोना महापात्रा ने विशाल ददलानी के उसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'क्योंकि आप भारतीय महिलाओं के दर्द को समझते हैं और उसकी परवाह करते हैं, आपको एक सही कदम उठाना चाहिए और अपने कहे अनुसार चलना चाहिए. कई महिलाओं ने अनु मलिक द्वारा उनके साथ हुए यौन शोषण की घटनाएं सामने रखी हैं. कोई भी धनराशि इसकी कीमत नहीं चुका सकती है।'
सोना महापात्रा ने अनु मलिक को बताया गटर का चूहा
उन्होंने लिखा- ' कई आरोपियों के पुनर्वास, सोनी टीवी द्वारा एक साल के भीतर अनु मलिक को दोबारा इंडियल आइडल पर बुला लेना उन लोगों के मुंह पर थप्पड़ है जो भारत में अपने बच्चों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य चाहते हैं। #RatReturnsToTheGutter (चूहा गटर में लौट आता है)
सोना ने इसके साथ ही सोनी टीवी पर भी हमला किया है...
सोना ने इसके साथ ही सोनी टीवी पर भी हमला किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 'यह पक्की खबर है कि चैनल ने अनु मलिक के साथ शो का प्रोमो शूट किया है, जिसके खिलाफ कई महिलाओं ने #MeToo अभियान चलाया था, जिसमें से कुछ नाबालिग भी थीं, इससे साफ है कि यह चैनल यौन शोषण करने वाले लेागों का समर्थन करता है'।

सोना ने लगाया है अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप
मीटू कैंपेन पर बात करते हुए सिंगर सोना महापात्रा ने जानेमाने संगीतकार अनु मलिक पर उनका उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे, गायिका का कहना था कि अनु ने काफी समय तक रात को फोन करके उन्हें परेशान किया। वो फोन कर अजीब बातें करते थे। एक दफा तो उनके पति से ही अनु ने उन्हें बढ़िया 'माल' तक कह डाला था।
सोना महापात्रा ने सुनाई आपबीती
सोना महापात्रा ने बताया कि 2006 में एक कार्यक्रम में उनकी अनु मलिक से मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने मुझे और मेरे पति राम संपत को खाने के लिए बुलाया। उन्हें पता नहीं था कि हमारी शादी हो चुकी है। मेरे रेस्ट रूम में जाने पर अनु ने कहा 'क्या माल है संपत' सोना का कहना है कि इसके बाद अनु मलिक उन्हें रात फोन कर परेशान करने लगे। ये काफी दिन तक चला।

श्वेता पंडित से अनु मलिक ने की थी KISS डिमांड
सोना महापात्रा के अलावा कई महिलाओं ने अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसमें सिंगर श्वेता पंडित भी शामिल हैं,सिंगर श्वेता पंडित ने अपने साथ हुई घटना को याद करते हुए कहा था कि अपने स्टूडियों में एक दिन अनु मलिक ने मेरी आवाज परखने के लिए कुछ लाइन गाने को कहा और मैंने इतना अच्छा गाया कि उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ ये गाना दूंगा लेकिन पहले मुझे एक किस दो, फिर वो मुस्कुराया। मैं इसे सबसे भयानक मुस्कुराहट के तौर पर याद करती हूं। मैं सन्न रह गई और चेहरा पीला पड़ गया। मैं तब सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी। श्वेता ने लिखा था कि अनु मलिक मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे।












Click it and Unblock the Notifications