MCD पार्षद छह जनवरी को चुनेंगे मेयर, उप मेयर, नामांकन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर
दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक शुक्रवार, 6 जनवरी, 2023 को सुबह 11-00 बजे होगी। इस बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है।

गत दिनों घोषित किए गए MCD चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। अब एमसीडी पार्षद नए साल यानी 2023 में मेयर और उप मेयर का चुनाव करेंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। एक अधिसूचना में कहा गया कि AAP पार्षद आगामी छह जनवरी की बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करेंगे।
अधिसूचना के अनुसार "नामांकन नगर सचिव के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में पूर्वाह्न 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे के बीच दाखिल किया जा सकता है। स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव भी सदन की पहली बैठक में होगा। नियमों के मुताबिक एमसीडी के मेयर का पद प्रथम वर्ष में एक महिला सदस्य के लिए आरक्षित है।
अधिसूचना के अनुसार महापौर या उप महापौर के चुनाव की स्थिति में कोई भी सदस्य एक से अधिक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक या अनुमोदक के रूप में हस्ताक्षर नहीं करेगा। "चुनाव गुप्त मतदान द्वारा होंगे। महापौर या उप महापौर के चुनाव में एक से अधिक उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र दाखिल होने की स्थिति में जिस उम्मीदवार का नामांकन पत्र पहले प्राप्त होगा, उसे ही वैध माना जाएगा। बाकी नामांकन पत्र अमान्य माने जाएंगे।
अधिसूचना के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले कोई भी उम्मीदवार बैठक के दौरान भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकता है।
बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए काउंसलर को चुना जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक "महापौर के चुनाव के लिए निगम की बैठक की अध्यक्षता एक पार्षद द्वारा की जाएगी, जिसे उपराज्यपाल, दिल्ली द्वारा नामित किया जाएगा। वह चुनाव में उम्मीदवार नहीं बन सकेंगे। महापौर चुने जाने के बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्षद उप महापौर और वैधानिक समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए बैठक की अध्यक्षता करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications