'मां हार्ट पेशेंट है, इसलिए मुझे...', एल्विश से पिटाई खाने के बाद सामने आया Maxtern का नया मैसेज, खुल गए राज
Elvish Yadav Maxtern Fight: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव और यूट्यूबर सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) के बीच मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वायरल वीडियो में एल्विश यादव मैक्सटर्न को पीटने नजर आ रहे हैं।
गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले पर एफआईआर भी दर्ज की है और नोटिश भेजकर एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है। अब इस मामले में मैक्सटर्न का एक नया व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि ये मैक्सटर्न अपना केस वापस ले सकते हैं।

क्या मैक्सटर्न को केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं एल्विश यादव?
सोशल मीडिया पर मैक्सटर्न को सपोर्ट करने वाली रैंडमसेना (Randomsena) ने दावा किया है कि एल्विश यादव ने पिटाई के बाद मैक्सटर्न को केस वापस लेने के लिए धमकाया है। रैंडमसेना एक हिंदू समर्थक पेज है। इस मामले में रैंडमसेना मैक्सटर्न को सपोर्ट कर रही है।
रैंडमसेना ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यूट्यूबर मैक्सटर्न के व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा है, ''मुझे पता था ऐसा होगा। मैक्सटर्न को केस वापस लेने की धमकियां मिल रही हैं और वह ऐसा करने के लिए तैयार हो गए हैं। एल्विश यादव जीत गया और सत्य हार गया।''
मैक्सटर्न ने कहा- 'मेरी मां हार्ट पेशेंट है, मुझे अब पीछे हटना ही होगा...'
रैंडमसेना (Randomsena) ने जो ट्वीट किया है, उसमें यूट्यूबर मैक्सटर्न का व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीन शॉट दिख रहा है। इस व्हाट्सएप मैसेज में यूट्यूबर मैक्सटर्न ने लिखा है, ''भाई, दुर्भाग्य से मुझे पीछे हटना पड़ रहा है। मेरी मां हार्ट पेशेंट है। मैं उनके और ज्यादा हार्ट अटैक के कारण नहीं बनना चाहता हूं। वह पहले से ही इसकी वजह से काफी तकलीफ झेल रही हैं, मैं इस लड़ाई को खत्म करने जा रहा हूं।''
व्हाट्सएप मैसेज में आगे लिखा है, ''चिंता मत करो, मैं तुम्हारी पीठ पीछे तुम्हारे बारे में बात नहीं करूंगा। मेरे बुरे वक्त में मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। तुम्हें दिल से बहुत ज्यादा प्यार। अभी कॉल मत करना प्लीज।''

हालांकि अब तक मैक्सटर्न ने केस वापस लेने के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ना ही उन्होंने 10 मार्च 2024 को इस मामले को लेकर (खबर लिखे जाने तक) सोशल मीडिया पर कोई अपडेट डाला है। उन्होंने बस एक एल्विश यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें एल्विश ने लिखा है, ''देख लेते हैं, कल क्या होता है। कल की कल देखेंगे...तब तक के लिए शांति बनाए रखो।''
(नोट: वनइंडिया हिंदी इस वायरल मैसेज की पुष्टि नहीं करता है।)












Click it and Unblock the Notifications