लखनऊ: मऊ पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ (lucknow) से हत्या(Murder) की दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। लखनऊ के विभूतिखण्ड इलाके में मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह (Ajit Singh shot dead) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने कठौता चौराहे के पास सरेआम वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए है। ताबड़तोड़ हुई फ़ायरिंग से इलाके में हड़कंप मचा गया। इस हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रात को तकरीबन 8:30 से 9:00 के बीच विभूति खंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठौता झील के पास घटना हुई है। मृतक का नाम अजीत सिंह उर्फ लंगड़ा है। पुलिस ने बताया कि अजीत ब्लॉक प्रमुख नहीं है। वह पहले कभी ब्लॉक प्रमुख रहा है। उन्होंने बताया कि अजीत के साथी मोहर सिंह को भी गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर हैं।
इसके अलावा वहां से गुजर रहे जोमैटो या स्विगी के सेल्समैन प्रकाश को भी पैर में गोली लगी है। वह भी खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि अजीत सिंह माफिया और क्रिमिनल है, जिसके खिलाफ 17-18 मुकदमे दर्ज हैं। सिंह पर 5 मुकदमा मर्डर का दर्ज है। हाल ही में उसे जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला बदर किया गया था। अजीत सिंह के साथियों से बातचीत हो रही है।
उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले मृतक के परिचित हैं। तकरीबन 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई है। 0.32 और 9 एमएम बोर की गोली मौके से मिली है। अधिकारी ने कहा कि अजीत के साथी मोहर सिंह ने बताया कि कुल तीन हमलावर थे। मऊ से मामले की और जानकारी पता की जा रही है। अजीत सिंह मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहाना के रहने वाले थे। इनकी पत्नी फिलहाल ब्लॉक प्रमुख हैं। सिंह भी पहले ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। अजीत सिंह की हत्या को विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मूलरूप से गोहना मोहम्मदाबाद जिला मऊ निवासी राधे प्रसाद के बेटे अजीत सिंह आजमगढ़ में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में गवाह थे। अजीत की अखंड सिंह और कुनकुन सिंह से रंजिश बताई जा रही है। मृतक अजीत मुख्तार अंसारी के करीबी भी बताए जा रहे हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications