NEET PG 2022: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा इंटर्नशिप से जुड़ा मामला, 8 फरवरी को होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 4 फरवरी: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर परीक्षा 2022 (एनईईटी-पीजी) की इंटर्नशिप से जुड़ा एक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जिसकी सुनवाई अब 8 फरवरी को होगी। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और सूर्यकांत की खंडपीठ में इसे सूचीबद्ध कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने भी 6 से 8 हफ्तों के लिए NEET-PG 2022 को टालने का फैसला लिया है।

Supreme Court

दरअसल कुछ उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट गए हैं। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि NEET-PG 2022 के लिए काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले कई उम्मीदवार अभी तक सीट आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें इस बात पर संदेह है कि वे काउंसलिंग की तारीखों और NEET-PG 2022 परीक्षा की तारीख में टकराव के कारण परीक्षा में बैठने की स्थिति में नहीं होंगे। इस वजह से 12 मार्च को होने वाली परीक्षा टाल दी जाए, हालांकि शुक्रवार को केंद्र ने इस पर फैसला लिया। याचिका में आगे कहा गया कि सरकार उन उम्मीदवारों को समायोजित कर सकती है जो वर्तमान में NEET-PG 2021-22 काउंसलिंग से गुजर रहे हैं और NEET-PG 2022 में उपस्थित होने के इच्छुक हैं।

याचिकाकर्ताओं ने 31 मई, 2022 तक इंटर्नशिप पूरा करने के संबंध में सूचना बुलेटिन में प्रदान की गई शर्तों को भी चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उक्त खंड स्पष्ट रूप से मनमाना है क्योंकि ये हजारों उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने से वंचित करता है। याचिकाकर्ताओं ने इसे पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।

6 से 8 हफ्तों के लिए टाला
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एग्जाम को 6 से 8 सप्ताह के लिए टाला दिया है। नीट पीजी परीक्षा 2022 अगले महीने 12 मार्च को होनी थी। लंबे आंदोलन और प्रदर्शन के बाद नीट पीजी की काउंसलिंग शुरू की गई, लेकिन अब तक पिछले साल के छात्रों की ही काउंसलिंग नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+