Weather Update: मथुरा-वृंदावन दुनिया में सबसे गर्म, पारा @47.3°, खरगोन-जैसलमेर पांचवी सबसे गर्म City
प्रचंड गर्मी अब कहर ढाने पर अमादा है, लगातर रेगिस्तानी गर्म हवाओं के कारण मथुरा-वृंदावन 47.3° डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दुनिया के सबसे गर्म शहर दर्ज किए गए। पाकिस्तान का नवाबशाह शहर 47.2° डिग्री दूसरा गर्म शहर था।

दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत के 6 शहर शामिल हैं। जबकि मथुरा-वृंदावन दुनिया का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है, जहां पारा उछलकर @47.3° पर पहुंच गया। जबकि मप्र का खरगौन और राजस्थान का जैसलमेर दुनिया के पांचवे सबसे गर्म शहर दर्ज हुए हैं। इसके अलावा बाड़मेर, चुरू और अकोला भी टॉप टेन गर्म शहरों में शामिल हैं।
मौसम साफ होते ही मैदानी इलाकों में सूरज तमतमाने लगा है। मई के पहला पखवाड़ा समाप्त होते-होते पारा एकदम से चढ़ गया और ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो। रेगिस्तानी गर्म हवाओं का असर कहें या क्लाइमेट चेंज शनिवार को भारत का मथुरा-वृंदावन शहर दुनिया का सबसे गर्म शहर था, तो मप्र का खरगौन, राजस्थान का जैसलमेल दुनिया के टॉप 5 गर्म शहर थे।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के शहर भट्टी से तपने लगे हैं। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं ने सारी नमी को सोख लिया है, जिस कारण देश के कई हिस्सों में सुख हवाएं चलने लगी। रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली हवाओं के कारण पारा एकदम से उछलने लगा है। दुनिया के टॉप 11 गर्म शहरों में इंडिया के मथुरा-वृंदावन सहित कुल 6 शहर शामिल हैं, तो पाकिस्तान के 3 और सउदी अरब का एक शहर दम्मम शामिल है। मौसम विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी अनुसार आगामी दिनों में तेज गर्मी पड़ेगी और यूपी, राजस्थान सहित मप्र मालवा, निमाड़ सहित बुंदेलखंड के कई इलाकों लू चलने लगेगी। मालवा का रतलाम और निमाड़ का खरगौन लू की चपेट में हैं।
दुनिया के सबसे गर्म शहरों का तापमान:-
मथुरा-वृंदावन (भारत) - 47.3° डिसे
नवाबशाह (पाकिस्तान) - 47.2°
सिबी (पाकिस्तान) - 47.0°
दम्मम (सउदी अरब) - 46.2°
जैसलमेर (भारत) - 46.0°
खरगोन (भारत) - 46.0°
मताम (सेनेगल) - 46.0°
बाड़मेर (भारत) - 45.7°
अकोला (भारत) - 45.6°
चुरू (भारत) - 45.6°
बहावलनगर (पाकिस्तान) - 45.4°
-------------------------------
Recommended Video

देश के 12 सबसे गर्म शहर:-
मथुरा-वृंदावन 47.3°
खरगौन 46.0°
जैसलमेर 46.0°
बाड़मेर 45.7°
अहमदाबाद 45.6°
अकोला 45.6°
चूरू 45.6°
पाटन 45.5°
कोटा 45.4°
झाँसी 45.3°
जलगांव 45.0°
बीकानेर 45.0°
-------------------------
देश में 44 डिग्री से अधिक तापमान वाले शहर
धार 44.7°
अहमदाबाद 44.7°
परभणी 44.7°
श्रीगंगानगर 44.6°
अमरावती 44.6°
ग्वालियर 44.5°
आगरा 44.5°
जोधपुर 44.4°
गांधीनगर 44.4°
वर्धा 44.1°
दमोह 44.0°
खजुराहो 44.0°
-----------------------












Click it and Unblock the Notifications