मथुरा में राम-राम का जवाब ना देने पर विदेशी नागरिक को चाकू मारा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक विदेशी युवक को राम राम ना कहने पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। विदेशी नागरिक को चाकू गरदन पर लगा। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे के बाहर है। वहीं आरोपी हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गोवर्धन क्षेत्र का है मामला
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में मंगलवार को विदेशी नागरिक पर हमले का ये मामला सामने आया है। यहां के परिक्रमा मार्ग पर एक युवक और लातवियाई नागरिक जेमित्रिज के बीच राम राम कहने को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद उस पर हमला कर दिया गया। जेमित्रिज ने बताया है कि कई दिनों से मथुरा में हैं और यहां मंदिरों में भजन आदि भी करता है मंगलवार सुबह जब वह राधाकुंड पर भजन पर था तो ऋषि नाम के स्थानीय युवक की उससे राम राम करने को लेकर बहस हो गई।

राम राम कहने पर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि हमलावर ने विदेशी श्रद्धालु को 'राम-राम' कहा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आरोपी के दोबारा 'राम-राम' करने पर भी विदेशी नागरिक ने उसे जवाब नहीं दिया तो दोनों के बीच कहासुनी हुई और विदेशी ने युवक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद आरोपी ने उस पर चाकू से वार कर दिया।

जेमित्रिज को घाव गहरा नहीं
पुलिस ने बताया कि जेमित्रिज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। उनके जल्दी ही छुट्टी दे दी जाएगी रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया, हमलावर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में हमलावर के व्यवहार के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications