वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, श्राइन बोर्ड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

वैष्णो देवी मंदिर: श्राइन बोर्ड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कटरा, 01 जनवरी: माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल की सबुह दर्शनों के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में अभी तक 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में करीब 13 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह की मानें तो यह हादसा तड़के 2:45 बजे हुआ। तो वहीं, अब इस हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यालय और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पीड़ित लोगों के परिजनों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।

Recommended Video

      Mata Vaishno Devi में भगदड़ से 12 की मौत, Helpline Numbers जारी | वनइंडिया हिंदी
      Mata Vaishno Devi Shrine stampede:shrine board established a dedicated helpline

      एलजी कार्यालय ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के दो हेल्पलाइन नंबर साझा किए है, जिनमें 01991-234804, 01991-234053 शामिल हैं। इसके अलावा, श्राइन बोर्ड की तरफ से और भी हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए गए हैं, जिनमें- पीसीआर कटरा: (01991232010/ 9419145182), पीसीआर रियासी: (0199145076/ 9622856295) और डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष: (01991245763/ 9419839557) नंबर्स शामिल हैं। इन हेल्पलाइन नंबर्स की मदद से परिजन या रिश्तेदार हादसे का शिकार हुए अपने लोगों के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

      न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वार जानकारी देते हुए बताया गया है कि शनिवार (01 जनवरी 2022) तड़के करीब 2:15 बजे गेट नंबर एक के पास भगदड़ मच गई। माता वैष्णो देवी भवन में श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा तत्काल बचाव और निकासी अभियान शुरू किया गया। लेकिन इस हादसे में 12 तीर्थयात्रियों की जान चली गई और 15 तीर्थयात्री घायल हो गए।

      वहीं, अब केंद्र सरकार ने प्रमुख सचिव गृह, एडीजीपी जम्मू जोन और संभागीय आयुक्त जम्मू की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम द्वारा घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी पीएम मोदी ने की है। इसके अलावा पीएम फंड से घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+