दिल्ली में घुसने को लेकर उग्र हुआ किसानों का प्रदर्शन, गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

नई दिल्ली। हरियाणा और पंजाब से आ रहे किसानों का अब दिल्ली के तमाम बॉर्डरों पर प्रदर्शन काफी उग्र हो चुका है। किसानों के उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के तमाम बॉर्डरों को सील कर दिया गया है। इस बीच किसानों के प्रदर्शन से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भयंकर जाम लग गया है। हरियाणा से दिल्ली की तरफ आने वाले तमाम रास्तों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

Delhi-gurugram Border

Recommended Video

    Farmers Protest: किसानों संग Delhi आ रहे Yogendra Yadav को हिरासत में लिए गए | वनइंडिया हिंदी

    कुंडली और दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर हैं सील

    आपको बता दें कि आज सुबह से ही दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने के लिए प्रशासन ने दिल्ली में एंट्री लेने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी थी। राजधानी में प्रवेश करने के लिए लोगों को की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सोनीपत के पास कुंडली और दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर को सील कर दिया गया था। इसकी वजह से सुबह से ही इन रास्तों पर भीषण जाम लग गया।

    अच्छे से तलाशी के बाद गाड़ियां आ रही हैं दिल्ली में

    बताया जा रहा है कि हरियाणा से आने वाली सभी गाड़ियों को दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर बिना चैकिंग के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। दिल्ली में घुसने से पहले गाड़ियों की अच्छे से तलाशी ली जा रही है। इसी वजह से दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर बहुत लंबा जाम लग चुका है।

    किसानों पर हुआ वॉटर कैनन का इस्तेमाल

    आपको बता दें कि गुरुग्राम इलाके में प्रशासन कुछ अधिक सावधान है, क्योंकि यहां के गांवों के किसान दिल्ली से होते हुए पंजाब के किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं, इसलिए प्रशासन की कोशिश है कि यहां से भी किसानों को दिल्ली में ना घुसने दिया जाए। वहीं दूसरी तरफ पंजाब से दिल्ली की ओर आ रहे किसानों ने अंबाला-पटियाला और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों पर वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। साथ ही आंसू गैंस के गोले भी दागे गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+