जम्मू कश्मीर:47,000 लोग बचाए गए चार लाख अभी भी बाढ़ में फंसे
श्रीनगर। बाढ़ की मार झेलते जम्मू-कश्मीर में सेना और एयरफोर्स की मदद से अब तक 47,000 लोगों को बचा लिया गया है। राहत के काम में अब सिविल हेलीकॉप्टर्स और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्टस की मदद भी ली जा रही है।

पूरे राज्य में बिना रुके राहत कार्य जारी है। लोगों तक राहत सामग्रियां पहुंचाई जा रही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर एयरड्रॉप किया जा रहा है। पूरा दक्षिण कश्मीर इस समय बाढ़ की चपेट में है।
जहां 47,000 लोगों को निकाल लिया गया है तो वहीं लाखों लोग अभी भी फंसे हुए हैं।
एयरफोर्स के 61 एयरक्राफ्ट्स इस ऑपरेशन में लगे हुए हैं तो वहीं आर्मी की एविएशन विंग की ओर से भी करीब 120 से ज्यादा सॉर्टीज को अंजाम दिया जा चुका है ताकि लोगों की मदद की जा सके।
अब तक बाढ़ की वजह से करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 2,000 गांव पानी में डूबे हुए हैं। राज्य में जल्द से जल्द बिजली बहाल करना और यहां पर संचार व्यवस्था को दुरुस्त करना सरकार और प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
श्रीनगर में एक पावर स्टेशन पानी में डूब गया है। इस पावर स्टेशन की मदद से ही पूरी घाटी में बिजली की सप्लाई होती है।
सिर्फ सैटेलाइट फोन और एयरसेल नेटवर्क के जरिए ही कम्यूनिकेशन अब संभव है। वहीं श्रीनगर-लेह हाइवे जो कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ता है, उसे फिर से खोल दिया गया है।
यह हाइवे सात दिनों से बंद था। लेकिन अभी तक 300 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर हाइवे को नहीं खोला जा सका है।












Click it and Unblock the Notifications