पंजाब: गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 23 की मौत, 20 लोग घायल
Recommended Video
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर के बाटला में एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में 23 लोगों के मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। हालांकि इस हादसे में मारे गए लोगों के बारे में प्रशासन की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि, धमाका इतना तेज था कि, पूरी इमारत धवस्त हो गई। इस घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका
सूत्रों का कहना है कि 5 सितंबर को एक शादी कार्यक्रम का आयोजन था, जिसके लिए फैक्ट्री में पटाखे तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। आग लगने के बाद लोगों ने दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आनन-फानन टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। इस दुर्घटना में 15 से 20 लोग जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है। कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं।' हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 19 पहुंच गई है।
|
घायल लोग उछल कर कई-कई फीट दूर जाकर गिरे
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक के परिवार के पांच सदस्य भी मलबे में दबे हुए हैं। मौके पर जेसीबी की मदद से राहत का काम जारी है। एंबुलेंस तथा सिविल प्रशासन पुलिस प्रशासन की टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं। अभी तक किसी अधिकारी ने मौतों या घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि घायल लोग उछल कर कई-कई फीट दूर जाकर गिरे हैं। मलबे के अंदर करीब 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका है। अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। इनके शव को सिविल अस्पताल बटाला में पहुंचाया गया है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी भी लगाए गए हैं।
|
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना के बाद शोक व्यक्त किया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना के बाद शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उधर, गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद सनी देओल ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'बटाला फैक्ट्री में हुए धमाके की खबर सुनकर दुखी हूं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है।'
जानिए कौन हैं कुमारी शैलजा जिन्हें अशोक तंवर की जगह बनाया गया हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष