नेपाल भूकंप: जानिए क्या हुआ पश्चिम बंगाल में..
कोलकाता| नेपाल में आये भूकंप का असर उत्तर भारत में भी देखने को मिला है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मुर्शिदाबाद, दुर्गापुर, सिलिगुड़ी, कोलकाता और दूसरे स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद कोलकाता में मेट्रो सेवा रोक दी गई।
हालांकि जो झटके कोलकाता में महसूस किये गये उनकी तीव्रता काफी कम थी लेकिन इन झटकों ने लोगों को डरा जरूर दिया। दहशत के कारण लोग अपने घरों-दुकानों से बाहर चले आये तो कई जगहों पर संचार व्यवस्था बाधित हो गई है। हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। कई स्थानों पर संचार व्यवस्था भी बाधित हुई।













Click it and Unblock the Notifications