नेपाल में भूकंप- जानिये क्या-क्या हुआ बिहार में
पटना। नेपाल में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद भारत में भी काफी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। इस भूकंप में बिहार में अब तक चार लोगों को मौत की नींद सुना दी है। पटना में लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये।

बिहार में पहला भूकंप का झटका 12.38 बजे जबकि दूसरा झटका 1.07 बजे महसूस किया गया। भूकंप के ये झटके बिहार के कई जिलों में महूसस किये गये। पटना स्थित आपदा प्रबंधन विभाग नियंत्रण के अधिकारी ने बताया कि इस भूकंप में अब तक पटना, दरभंगा, समस्तीपुर और सीवान में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
भूकंप के झटकों के बाद बिहार में जबरदस्ता दहशत का माहौल है। लोग अपने घर और दफ्तरों से बाहर निकल आये थे। वहीं भूकंप के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यासजी ने आपातकालीन बैठक बुलाकर राज्य और केंद्र की एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को राहत कार्य में जुटने के निर्देश दे दिये हैं।
गौरतलब है कि पिछली बार 25 अप्रैल को आये भूकंप में 58 लोगों की मौत हो गयी थी। लेकिन महज 17 दिनों के भीतर दोबारा आये भूकंप ने पहले से ही कमजोर हो चुकी इमारतों को और भी खतरनाक बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications