प्रतिबंध के बाद मैगी की बंपर वापसी, 10 दिन में बिके 3.3 करोड़ पैकेट
लखनऊ। लंबे समय तक प्रतिबंध की मार झेलने वाली मैगी ने बाजार में आते ही धूम मचा दी है। मैगी के चाहने वाले मैगी के बाजार में आते ही इसपर टूट पड़े हैं। एक बार फिर से मैगी के चार सैंपल्स यूपी में फेल हुए
नेस्ले कंपनी के अधिकारियों के अनुसार पिछले दस दिनों में मैगी के 3.3 करोड़ पैकेट बिक गये हैं। जिस तरह से मैगी पर प्रतिबंध लगा था उसके बाद एक बार फिर से मैगी ने बाजार में जोरदार वापसी की है।
बाबा रामदेव के नूडल को FSSAI ने भेजा नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
देश के 350 शहरों के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस दिनों में मैगी ने 3.3 करोड़ पैकेट बेच दिये हैं। आपको बता दें कि पिछले पांच महीनों से मैगी में तय मात्रा से अधिक ललेड पाये जाने की वजह से प्रतिबंध लगा था।
वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो मैगी ने 1.2 लाख आउटलेट्स के 724 दुकानों के जरिए इतनी बड़ी संख्या में मैगी की बिक्री की है। नेस्ले कंपनी का दावा है कि कंपनी को मैगी बैन के चलते 476.2 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था।









Click it and Unblock the Notifications