Avalanche in Sikkim: सिक्किम में भारी हिमस्खलन, अब तक 7 की मौत, 150 से अधिक पर्यटक फंसे
सिक्किम में आज भारी हिमस्खलन के बाद 150 से अधिक पर्यटक बर्फ में फंस गए हैं। इस घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है।

Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे में आज भारी हिमस्खलन होने के बाद चीख-पुकार मच गई है। इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां 150 से अधिक पर्यटक बर्फ में फंस गए हैं। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
नाथुला के जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुआ हादसा (Sikkim Avalanche)
जानकारी के मुताबिक आज यानी मंगलवार को लगभग दोपहर 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे (Nathula Pass) से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15वें माइल में हिमस्खलन हुआ। कम से कम 7 लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में बचाए जाने के बाद दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। बचाव और निकासी अभियान अब भी जारी है। नाथुला दर्रा चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
पर्यटकों ने खतरे की सीमा को पार किया: एसपी
स्थानीय समाचार के मुताबिक गंगटोक के एसपी आईपीएस तेनजिंग लोडेन लेप्चा पुलिस स्रोत के बारे में बताया गया है कि जोखिम को 13वें मील तक जाने की अनुमति थी लेकिन वे जबरन 15वें मील तक पहुंच गए जहां यह घटना घटी।









Click it and Unblock the Notifications