क्रिसमस के दिन नीना गुप्ता को लगा मर गई उनकी बेटी मसाबा, जानिए क्यों हुआ ऐसा
मुंबई। अपनी दमदार एक्टिंग से उम्र के इस पड़ाव पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली एक्ट्रेस नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों ही लगातार कुछ न कुछ ऐसे पोस्ट करती रहती हैं जिससे उनके फैन्स का मनोरंजन होता रहता है। अब मसाबा ने अपनी इस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देख पहले तो आप सन्न रह जाएंगे, उसके बाद जब इसे समझेंगे तो आपकी हंसी नहीं रुकेगी। मसाबा का ये पोस्ट उनकी मां नीना से जुड़ा हुआ है।

मसाबा ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी में लिखा है, "नीनाजी की ओर से सुप्रभात, जिन्होंने मुझसे कहा कि वे मुझे देखने आ रही थीं। क्योंकि सुबह 9:30 बजे उठने (जो कि इससे पहले कभी नहीं हुआ था) की वजह से उन्हें लगा कि मैं मर गई हूं। यह क्रिसमस है?" मसाबा और उनकी मां नीना गुप्ता मुंबई में मुक्तेश्वर हिल्स पर रह रही हैं। आपको बता दें कि मसाबा नीना और वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड की बेटी हैं। 80 के दशक में दोनों रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, उन्होंने शादी नहीं की थी। बावजूद इसके नीना ने मसाबा को बतौर सिंगल पैरेंट बड़ी करने का फैसला लिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में दोनों नीना गुप्ता और मसाबा को साथ में वेब सीरीज मसाबा मसाबा में देखा गया था। उस सीरीज को फैन्स का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला और सभी को इन दोनों ही कलाकारो की जिंदगी के बारे काफी कुछ जानने का मौका मिला। इस बेहतरीन सीरीज में नील भूपलम और रेतासा राठौर ने भी काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications